फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Chunav 2022: Know how much strength Muslim voters have in 58 seats in the first phase

UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों के घमासान में मुस्लिम वोट बैंक की कितनी ताकत, यहां पढ़िए पूरा समीकरण

Sat, 05 Feb 2022 08:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Feb 2022 08:36 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 58 सीटों के घमासान में मुस्लिम वोट बैंक की कितनी ताकत है। आइए इस खास रिपोर्ट में जानते हैं कि किस विधानसभा क्षेत्र में कितना मुस्लिम वोट बैंक है।

विज्ञापन
UP Chunav 2022: Know how much strength Muslim voters have in 58 seats in the first phase
मुस्लिम मतदाता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम युवा सत्ता में प्रतिनिधित्व के लिए बेताब हैं। जो दिग्गज मुस्लिम नेता कभी पश्चिमी यूपी की सियासत की धुरी थे, अब दर्शक दीर्घा में हैं। दावों, वादों, समीकरणों, कयासों के बीच आम मुस्लिम मतदाता कहीं ज्यादा सचेत हैं। उनके बंटने या बिखरने से ही सियासी रण के अधिकांश महारथियों की किस्मत तय होगी। 

विज्ञापन

 
दस फरवरी को पहले चरण की 58 सीटों पर होने जा रहे चुनाव में बसपा, कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन ने 38 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं भाजपा ने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। पश्चिम के बड़े मुस्लिम नेताओं में शुमार मेरठ के हाजी याकूब कुरैशी और हाजी शाहिद अखलाक तो मुजफ्फरनगर में कादिर राणा परिवार और सहारनपुर में इमरान मसूद भी चुनाव मैदान में नहीं हैं। 
विज्ञापन


मुस्लिम वोटर एकजुट हुए तो गठबंधन और बंटे तो भाजपा को लाभ हो सकता है। वहीं बसपा और कांग्रेस की भी मुस्लिमों से उम्मीदें हैं। सिवालखास सीट के हर्रा गांव निवासी मोहम्मद अली चौहान कहते हैं कि महंगाई बढ़ती जा रही है और रोजगार है नहीं। हमें ओवैसी की पार्टी की नीतियां प्रभावित नहीं करतीं। समाजसेविका जेनब खान चंदौरा को लगता है कि रोजगार और महंगाई का सवाल बड़ा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। हस्तिनापुर के अब्राहम कहते हैं कि सब जगह काम हो रहे हैं पर विकास उनके यहां तक नहीं पहुंचा। किठौर के मिस्त्री नसीर कहते हैं की मुफ्त राशन तो मिला पर महंगाई ने कमर तोड़ दी। उन्हें लगता है कि पांच साल में धार्मिक और जातीय भेदभाव बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखलाक परिवार से कोई चुनाव में नहीं 
मेरठ की सियासत में दशकों तक सुर्खियां बटोरने वाले हाजी शाहिद अखलाक का परिवार इस बार चुनाव से दूर है। अखलाक को सियासत पिता से विरासत में मिली। वह शहर सीट से विधायक, मेरठ के सांसद और महापौर भी रहे। अबकी बार चुनाव से कुछ दिन पहले वह अखिलेश यादव से मिले भी पर उनके परिवार का कोई उम्मीदवार चुनाव में नहीं उतरा। 

खूब लड़े याकूब, अबकी बार हुए बाहर 
वर्ष 1996 में शहर के डिप्टी मेयर और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी भी इस बार चुनाव मैदान से बाहर हैं। याकूब खरखौदा से 2002 में विधायक रहे। याकूब 2007 में शहर सीट से भी विधायक चुने गए। 2012 में याकूब सरधना से लड़े पर हार गए। याकूब ने 2014 में फिर मुरादाबाद से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। 2017 में मेरठ दक्षिण से विधानसभा चुनाव हार गए। याकूब 2019 में बसपा के टिकट पर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन 4700 मतों के अंतर से भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल से हार गए।

कैराना से थानाभवन तक फतेह पर चुनाव में नहीं आलम 
शामली के गढ़ीपुख्ता के अमीर आलम 1985 में लोकदल के टिकट पर थानाभवन से विधायक बने। मोरना से 1989 में जनता दल के टिकट पर विधायक बने। 1996 में फिर सपा के टिकट पर थानाभवन से जीते। 1999 में कैराना सीट से सांसद रहे। अमीर के बेटे नवाजिश भी सपा के टिकट पर बुढ़ाना से एमएलए रहे। अबकी इस परिवार से कोई चुनाव में नहीं है। 

राना परिवार को भी नहीं मिली जगह
सुजड़ू के कादिर राणा 2007 में मोरना से रालोद के टिकट पर विधायक बने और 2009 में बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर से सांसद चुने गए। कादिर इस बार चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए पर उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं मिला। उनके भाई नूरसलीम राना चरथावल से बसपा के टिकट पर 2012 में विधायक बने थे। भतीजे शाहनवाज राना बिजनौर से विधायक रहे। कादिर राना की पत्नी सईदा बेगम बुढ़ाना सीट से 2017 का चुनाव हार गई थीं।

राफे खां के परिवार को भी नहीं मिला टिकट 
थानाभवन से 1969 और 1977 में विधायक रहे राव अब्दुल राफे खां के बेटे अब्दुल राव वारिस को इस बार टिकट नहीं मिला है। 2007 में अब्दुल राव वारिस रालोद के टिकट पर विधायक बने थे। इस बार वह भी टिकट की दौड़ में पिछड़ गए। 

इमरान बाहर, नोमान चुनाव में 
सहारनपुर के कद्दावर नेता इमरान मसूद कांग्रेस छोड़ सपा में गए पर टिकट नहीं मिला। इमरान मसूद बेहट से वर्ष 2007 में निर्दलीय विधायक बने थे। उन्होंने 2012 और 2017 का चुनाव नकुड़ से लड़ा पर हार गए। इमरान के भाई नोमान मसूद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सहारनपुर देहात से विधायक रहे मसूद अख्तर भी चुनावी दंगल में नहीं है।

पहले चरण की 58 सीटों पर बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी
सपा रालोद: 12
कांग्रेस: 11
बसपा: 15

शामली: कांग्रेस से अयूब जंग
कैराना: सपा से रालोद नाहिद हसन, कांग्रेस से मोहम्मद अखलाक
थानाभवन: रालोद के अशरफ अली, बसपा के जहीर मलिक
शामली: कांग्रेस के अय्यूब जंग
चरथावल: बसपा के सलमान सईद, कांग्रेस डॉ. यास्मीन
मीरापुर: बसपा के मोहम्मद शालिम, कांग्रेस के मौलाना जमील
सिवालखास: सपा-रालोद से हाजी गुलाम मोहम्मद, बसपा से मुकर्रम अली
सरधना: कांग्रेस से सैयद रिहानुद्दीन
किठौर: सपा से शाहिद मंजूर
मेरठ शहर: सपा से रफीक अंसारी, बसपा से दिलशाद शौकत
मेरठ दक्षिण: सपा से आदिल चौधरी, बसपा से कुंवर दिलशाद अली, कांग्रेस से नफीस सैफी
छपरौली: बसपा से मोहम्मद साहिक, कांग्रेस से डॉ. यूनुस चौधरी
बागपत: रालोद से अहमद हमीद
लोनी: कांग्रेस से मोहम्मद यामीन मलिक, बसपा से आकिल
मुरादनगर: बसपा से डॉ. अयूब खां
धौलाना: सपा रालोद से असलम चौधरी, बसपा से बासिद अली
सिकंदराबाद: कांग्रेस से सलीम अख्तर
बुलंदशहर: रालोद से हाजी यूनुस, बसपा से कल्लू कुरैशी
स्याना: रालोद से दिलनवाज खां
शिकारपुर: बसपा से मोहम्मद रफीक, कांग्रेस से जियाउर्ररहमान
कौल: सपा रालोद अज्जू इशहाक, बसपा से मोहम्मद बिलाल
अलीगढ़: सपा रालोद जफर आलम, बसपा से रजिया खान, कांग्रेस से सलमान इम्तियाज
आगरा उत्तरी: बसपा से शब्बीरा अब्बास।

खास बातें:
आगरा की नौ सीटों में से आगरा उत्तरी सीट से बसपा ने केवल शब्बीर अब्बास को प्रत्याशी बनाया है। मथुरा की पांच में से एक भी सीट पर मुस्लिम नहीं हैं।  

पहला चरण: 
11 जिले 58 सीटें 
कहां कितने फीसदी मुस्लिम आबादी:
मेरठ: 34.43
बागपत: 27.98
बिजनौर: 43.04
शामली: 41.73
मुजफ्फरनगर: 40
 हापुड़: 32.39
 गाजियाबाद: 22.53
नोएडा: 13.08
बुलंदशहर: 22.22
मथुरा: 85.2
आगरा: 9.31
अलीगढ़: 19.85

दूसरा चरण: 9 जिले 55 सीटें
सहारनपुर: 41.95
 बिजनौर: 43.04
 अमरोहा: 40.04
 संभल: 32.88
 मुरादाबाद: 50.80
 रामपुर: 50.57
 बरेली: 34.54
 बदायूं: 23.26
शाहजहांपुर: 17.55

दूसरे चरण के सहारनपुर और बिजनौर जिले में मुस्लिम प्रत्याशी
सहारनपुर: बेहट से सपा-रालोद के उमर अली, बसपा से रईस मलिक
नकुड़: बसपा से साहिल खान
सहारनपुर देहात: सपा से आशु मलिक
देवबंद: कांग्रेस से राहत खलील
गंगोह: बसपा से नोमान मसूद

बिजनौर:
नजीबाबाद: सपा से तस्लीम अहमद, बसपा से शाहनवाज आलम, कांग्रेस से अहसान अंसारी
धामपुर: सपा से नईमुल हसन, बसपा से हाजी कमाल, कांग्रेस से हुसैन अहमद
बढापुर: बसपा से मोहम्मद गाजी, कांगेस  से अहसान अंसारी
चांदपुर: बसपा से शकील हाशमी
नूरपुर: बसपा से जियाउद्दीन
 
अखिलेश को सीएम बनाना है
अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। इसीलिए वो सपा में आए है। चुनाव नहीं लड़ रहे, लेकिन हाईकमान ने जो आदेश दिया है, उसका पालन कर रहा हूं। सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जा रहा है। - इमरान मसूद, सपा नेता 

लोकतंत्र में यकीन रखने वाले को करें वोट: उलमा
जो लोकतंत्र में यकीन रखता हो, सेक्यूलर हो, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की बात न करके जात-पात से ऊपर उठकर विकास की बात करता हो उसका साथ देना चाहिए। - मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी, ऑनलाइन फतवा चेयरमैन देवबंद दारूल उलूम 

लोकतांत्रिक संस्थाओं में हिस्सेदारी के लिए आगे आना होगा 
किसी भी मसले के पीछे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक वजह होती हैं। अगर कोई समाज आर्थिक तौर पर संकट में है तो उसका प्रतिनिधित्व भी कम दिखता है। मुस्लिम आज के वक्त में सामाजिक तौर पर एकजुट दिखना नहीं चाहते। उन्हें निकाय, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, सहकारिता एवं अन्य क्षेत्रों के चुनाव में भागीदारी बढ़ानी होगी ताकि वहां से लोकसभा, विधानसभा के लिए नए नेता निकल सकें। - प्रोफेसर एसके चतुर्वेदी, राजनीति शास्त्री और पूर्व प्रो. वीसी सीसीएसयू मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed