फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath and Chaudhary Jayant Singh will be public meeting in Meerut at today

UP Chunav 2022: आज मेरठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी और चौधरी जयंत, इन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे दोनों बड़े नेता

Mon, 07 Feb 2022 11:15 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Feb 2022 11:15 AM IST
सार

मेरठ में आज दो बड़े नेता कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जानिए मुख्यमंत्री योगी और चौधरी जयंत किन-किन विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचेंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath and Chaudhary Jayant Singh will be public meeting in Meerut at today
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं। वहीं आज दो बड़े नेता मेरठ की जनता का साधने आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मलियाना आंबेडकर पार्क में जनसभा करेंगे तो वहीं चौधरी जयंत सिंह सिवालखास विधानसभा के जनसभा करेंगे।  

विज्ञापन


मलियाना पहुंचेंगे सीएम योगी
पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मलियाना आंबेडकर पार्क में जनसभा करेंगे। सीएम योगी हेलीकॉप्टर से मलियाना में अपेक्स साउथ सिटी के पास बनाए हेलीपैड पर शाम साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे। यहां से सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे और चार बजकर 20 मिनट तक मलियाना में ही रहेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद हेलीकॉप्टर से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेरठ में ये पांचवीं जनसभा होगी। इससे पहले कैंट विधानसभा क्षेत्र में उनका रोड शो हो चुका है, हस्तिनापुर, सिवालखास और किठौर में जनसंवाद कर चुके हैं। वहीं रविवार देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Passed Away: 'स्वर साम्राज्ञी' के लिए मेरठ के गौरव ने सजा लिया संग्रहालय, हर कोना बयां करता है अलग कहानी


आज कैंट और सिवालखास में चौधरी जयंत की जनसभा
रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह कैंट और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में आज चुनावी जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे जयंत का हेलीकॉप्टर परतापुर हवाई पट्टी पर लैंड करेगा। यहां से वे कार द्वारा कैंट विधानसभा प्रत्याशी मनीषा अहलावत के लिए कंकरखेड़ा स्थित तुलसी कॉलोनी के सामने प्रस्तावित जनसभा में पहुंचेंगे। 

यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: केशव प्रसाद मौर्य बोले- चुनाव बाद पार्टी नेतृत्व तय करेगा मेरी भूमिका, इन बड़े सवालों के दिए जवाब

इसके बाद वे सिवालखास प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद के लिए रोहटा गांव में जनसभा करेंगे। रोहटा के बाद जयंत बागपत के ढिकौली में जनसभा करने के लिए रवाना हो जाएंगे। सुनील रोहटा ने बताया कि दोनों जगह जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed