{"_id":"62027e3ed0701e3f9a7a8b5d","slug":"up-election-2022-minister-anurag-thakur-has-targeted-on-akhilesh-yadav-and-mamata-banerjee-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: अखिलेश-ममता पर खूब गरजे मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- सपा कार्यकाल में होते थे दंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: अखिलेश-ममता पर खूब गरजे मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- सपा कार्यकाल में होते थे दंगे
Tue, 08 Feb 2022 07:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:59 PM IST
सार
मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा सपा कार्यकाल में खूब दंगे होते थे। वहीं ममता बनर्जी द्वारा अखिलेश के लिए वोट मांगने के सवाल पर कहा पश्चिमी बंगाल में गंडाराज है। ममता के कार्यकाल में हर चौथे दिन दंगे हो रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में जनसभा को संबोधित करते मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा अखिलेश राज में बिजली के तार कपड़े सुखाने के काम आते थे। जिस सरकार में बिजली तक नहीं आती थी, वह लोगों को कहां से मुफ्त बिजली देंगे।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा छोटे चौधरी अजित सिंह के बयान निकाल लीजिए। वह हमेशा कहते थे जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें सबसे बड़ा गुंडा। अनुराग ने कहा कि मेरठ में अब हर तरह की कटाई बंद हो गई है। ये कटाई आगे भी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा माफिया के खिलाफ योगी सरकार का डंडा इसी तरह से चलता रहेगा। सपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र के वक्त ना तो मुलायम सिंह साथ रहे और ना ही उनकी भाभी। जिसके साथ ना पिता है और ना भाभी, उसके साथ प्रदेश की जनता कहां होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी द्वारा अखिलेश के लिए वोट मांगने के सवाल पर कहा कि पश्चिमी बंगाल में गुंडाराज है। ममता बनर्जी के कार्यकाल में हर चौथे दिन दंगे हो रहे हैं। सपा कार्यकाल में भी दंगे होते थे।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण