यूपी चुनाव 2022: आज बिजनौर में तीन स्थानों से रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टिंयां, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
बिजनौर शहर में नगीना रोड पर रेलवे फाटक से चक्कर चौराहे तक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। नजीबाबाद रोड पर भी शक्ति चौराहे से सेंट मेरी चौराहे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को बिजनौर शहर में तीन जगहों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरु हो गया। जिसके लिए एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के निर्देश पर शनिवार कोर ही ट्रैफिक डायवर्जन का नक्शा तैयार कर लिया गया था। आईटीआई कॉलेज, वर्धमान कॉलेज और आरजेपी कॉलेज से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। पोलिंग पार्टियों के लिए शनिवार को ही बस और अन्य वाहन पहुंचकर खड़े हुए हैं।
आज चक्कर रोड से निकलेगा ट्रैफिक
नगीना रोड से आने वाला ट्रैफिक चक्कर चौराहे से सेंट मेरी चौराहा होते हुए मंडावर रोड चौराहे से शहर में प्रवेश करेगा। फिर जजी पर पहुंचेगा। नजीबाबाद रोड का ट्रैफिक भी सेंट मेरी चौराहे से चक्कर रोड होते हुए मंडावर रोड चौराहे पर पहुंचकर शहर में प्रवेश करेगा। मेरठ की तरफ से आना वाला ट्रैफिक भी चक्कर रोड होते हुए मंडावर रोड चौराहे से शहर में आएगा। इस ट्रैफिक को यहीं से निकाला जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP Election: 26 साल से धरना दे रहे विजय सिंह लड़ना चाहते थे सीएम योगी के सामने चुनाव, इसलिए रह गई इच्छा अधूरी
बंद रहेगी नगीना, नजीबाबाद और मेरठ रोड
बिजनौर शहर में नगीना रोड पर रेलवे फाटक से चक्कर चौराहे तक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। नजीबाबाद रोड पर भी शक्ति चौराहे से सेंट मेरी चौराहे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मेरठ रोड पर भी नुमाइश ग्राउंड चौराहे से मित्तल पेट्रोल पंप तक वाहनों के आने जाने पर रोक रहेगी। यहां से सिर्फ पोलिंग पार्टियों के वाहन ही आ जा सकेंगे।
14 फरवरी की शाम बंद रहेगी चक्कर रोड
14 फरवरी की शाम मतदान खत्म होने के बाद चक्कर रोड पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। चक्कर रोड को सिर्फ पोलिंग पार्टियों के वाहनों के लिए ही रिजर्व रखा जाएगा। शाम सात बजे से पोलिंग पार्टियों के वाहनों के अलावा अन्य किसी वाहन को चक्कर रोड से नहीं निकाला जाएगा। बता दें कि पोलिंग पार्टी नजीबाबाद रोड पर ईवीएम जमा करेंगी। ऐसे में जाम से बचने के लिए ऐसा किया गया है।
कल नजीबाबाद रोड भी होगी डायवर्ट
मतदान के दिन नजीबाबाद की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नजीबाबाद से बिजनौर आने वाले वाहन वाया मंडावर होकर आएंगे। इन्हें किरतपुर से भी डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अगर कोई वाहन आता है तो पेदा के पास से उन्हें मंडावर रोड की तरफ भेज दिया जाएगा।