यूपी चुनाव 2022: ईवीएम में कैद हुई सात विधानसभा सीटों के 80 प्रत्याशियों की हार-जीत, पढ़ें, मेरठ से मुकाबले के ताजा आंकड़े और समीकरण
चाय की दुकानों से नेताओं के घरों और पार्टियों के वॉर रूम तक मतदान प्रतिशत और जातीय आंकड़ों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। अपने-अपने गढ़ में सब मजबूती का दावा ठोंक रहे हैं। अब आंकड़ों में जीत की तलाश की जा रही है। पढ़ें ये विस्तृत रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे 80 प्रत्याशियों की हार-जीत का राज ईवीएम में बंद है। अब चाय की दुकानों से नेताओं के घरों और पार्टियों के वॉर रूम तक मतदान प्रतिशत और जातीय आंकड़ों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। बूथवार मतदान प्रतिशत (वोटिंग टर्नआउट रिपोर्ट) की रिपोर्ट के मायने तलाशे जा रहे हैं। सिर्फ वोट बैंक समझे जाने वाले बहुत से मतदाता परंपरागत खांचे को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे मुकाबले कड़े हो गए हैं ...
मेरठ शहर सीट : इस्लामाबाद-अहमदनगर में 70, फूलबाग में पड़े 76.37 प्रतिशत वोट
मेरठशहर विधानसभा सीट के 79 बूथों पर मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए बंपर वोटिंग की है। 79 बूथों पर 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। इस सीट पर मुस्लिम और हिंदू बहुल इलाकों में 70 प्रतिशत से ऊपर वोट पड़े हैं। आर्यनगर के शिशुलोक स्कूल स्थित बूथ संख्या- 57 पर सर्वाधिक 83.56 प्रतिशत वोट पड़े। इस सीट पर कुल 64.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जबकि नौचंदी मैदान समीप नानकचंद स्कूल के बूथ संख्या- 130 तीसरे नम्बर पर रहा, यहां 79.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के इस्लामाबाद व अहमदनगर में 20 से ज्यादा बूथ पर 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। जिसमें 77 से 78 मतदान प्रतिशत पहुंचा है। ऐसे में देखने की बात होगी कांग्रेस के रंजन शर्मा ने हिन्दू वोटों में कितनी सेंध लगाई है या सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी रफीक अंसारी और भाजपा प्रत्याशी कमलदत शर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं शहर सीट के छह बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ, जिसमें सबसे कम मतदान प्रतिशत हापुड़ रोड राजकीय पशु चिकित्सालय के बूथ संख्या- 60 पर 44.04 प्रतिशत, जबकि कार्यालय विवि के 332 बूथ पर 44.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
कमलदत्त के बूथ पर 67.24, आदिल के बूथ पर 69.73 प्रतिशत मतदान
भाजपा प्रत्याशी कमलदत शर्मा के ब्रह्मपुरी के विवेकानंद एकेडमी इंदिरापुरम बूथ संख्या - 263 पर 67.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 1160 वोट थे, जिसमें 780 वोट पड़े। वहीं दक्षिण सीट के सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी का वोट शहर सीट के बूथ संख्या-302 पर है। कृष्णपाड़ा रस्तोगी धर्मशाला के इस बूथ पर 69.73 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इस बूथ पर 403 वोट हैं, जिसमें 281 वोट पड़े। वहीं शहर सीट के प्रत्याशी रफीक अंसारी का वोट दक्षिण सीट के बूथ संख्या - 316 पर हैं, जहां 66.80 प्रतिशत वोट पड़े।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: मां शाकंभरी के दर्शन कर आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी
मेरठ कैंट : 27 बूथों पर 70 से ज्यादा, सदर में 79.15 फीसदी पड़े वोट
सबसे कम मतदान वाली सीट मेरठ कैंट में मतदान का ट्रेंड अलग रहा है। शिक्षा मे अपेक्षाकृत आगे रहने वाले यहां के कुल कुल 56.66 फीसदी मतदाता ही बूथों तक गए। लेखानगर के कम्युनिटी हॉल में बने बूथ पर सिर्फ 24 फीसदी ही वोट पड़े। यहां दायमपुर गाव के लोगों ने हाईवे के कट के लिए मतदान का बहिष्कार किया और यहां सिर्फ 2.12 फीसदी वोट पड़े। कंकरखेड़ा के दो बूथों पर मतदान 47 प्रतिशत तक पहुंचा।
कैंट विधानसभा के 427 बूथों में 27 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जबकि, 22 बूथों पर 40 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। इस सीट पर 230298 पुरुषों में से 132706 ने मतदान किया। जबकि, 198247 महिलाओं में से 110137 ने अपने मत का प्रयोग किया।
पुरुषों का मत प्रतिशत 57.62 व महिलाओं का 55.56 प्रतिशत रहा। इसके अलावा थर्ड जेंडर का प्रतिशत 1.92 प्रतिशत रहा। रोहटा रोड की केके एकेडमी के चार बूथों पर अधिकतम मतदान 59 फीसदी तक पहुंचा। कैंट बोर्ड प्राथमिक विद्यालय बीसी बाजार के कमरा नंबर पांच में कुल दस वोट पड़े। यहां मत प्रतिशत केवल 1.55 प्रतिशत रहा। लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंड्री स्कूल शिवाजी कॉलोनी के बूथ पर सिर्फ आठ फीसदी वोट पड़े।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में गरजे जयंत कहा-‘मैं क्या गुंडा था, जो बाबा ने मुझ पर लाठी चलवाई’बोले-पहले चरण में जनता ने निकाल दी गर्मी
70 प्रतिशत व अधिक वाले बूथ
बूथ प्रतिशत
प्राथमिक विद्यालय जटौली नम्बर तीन 77.53
प्राथमिक विद्यालय जटौली नम्बर चार 75.53
कुबेर स्कूल रोशनपुर डौरली 71.75
का. आ. अभि. क्षे. नि. जल स. फेज प्रथम पल्ल्लवपुरम क. न. 2 71.61
डीएवी इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा क.न. 3 72.78
उच्च प्राथमिक विद्यालय इखलासनगर डाबका कक्ष नम्बर 1 77.87
ज्ञान सागर हा. सै. स्कूल क. न. 1 मुरलीपुर गुलाब 78.46
प्राथमिक विद्यालय लखवाया रसूलपुर नगर क्षे. क. न. 1 71.88
गोपाल जू. हा. स्कूल शोभापुर कमरा न. 3 71.30
उच्च प्रा. वि. शोभापुर क. 1 72.69
उच्च प्रा. वि. सूडंपुर उर्फ पठानपुरा क. न. 1 77.39
उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र खड़ौली क. न. 1 71.56
लिटिल बीडस प्ले स्कूल रघुकुल बिहार निकट बंसत कुंज टी.नगर 74.45
दीवान प. स्कूल वेस्ट एंड रोड मेरठ कैंट क. न. 1 72.43
दिगंबर जैन क.इ. कॉलेज सदर क. न. 1 79.15
जगदीश शरण राजवंशी इं. का. सोतीगंज क. न. 3 72.10
रघुनाथ गर्ल्स इं. का. क.न. 4 71.12
70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान वाले 79 बूथ
बूथ प्रतिशत नाम
56 82.52 आर्यनगर, शिशुलोक
स्कूल
57 83.56 आर्यनगर, शिशुलोक
स्कूल
58 75.61 देवीनगर रैन बसेरा
79 76.37 फूलबाग कॉलोनी,
हैप्पूवेली स्कूल
135 74. 58 अहमदनगर,
गली-14
136 76.18 अहमदनगर,
गली-14
137 77. 60 अहमदनगर, गली-7
139 74.44 अहमदनगर, गली-7
142 72.18 अहमदनगर, मदरसा
कासिमुल उलूम
161 73.15 इस्लामाबाद,
इम्पीरियल स्कूल
200 74.82 सरायबहलीम ,
उच्च प्रा.वि.
201 76.75 सरायबहलीम,
उच्च प्रा. वि.
294 76.76 घन्टाघर, लाला
धर्मदास धर्मशाला
मेरठ-दक्षिण : शास्त्रीनगर में 58, श्यामनगर-पिलोखड़ी में 60 फीसदी तक बरसे वोट
सात विधानसभा क्षेत्रों मेें सबसे अधिक मतदाताओं वाली मेरठ दक्षिण सीट पर 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट के 525 बूथों पर सबसे अधिक 89.80 प्रतिशत मतदान मुस्लिम बाहुल्य ततीना सानी गांव के बूथ पर हुआ। इस सीट पर गुर्जर, मुस्लिम, दलित आबादी वाले बूथों पर भी मतदान प्रतिशत अधिक हुआ है। इसमें जलालपुर, सलेमपुर, जुर्रानपुर, गुमी के बूथ शामिल हैं।
शास्त्रीनगर के 51 बूथों का मत प्रतिशत 58 फीसदी और श्यामनगर और पिलोखड़ी के 24 बूथों का मतदान प्रतिशत 60 फीसदी रहा है। शास्त्रीनगर हिंदु बाहुल्य क्षेत्र और श्यामनगर, पिलोखड़ी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। इस सीट पर 13 बूथ ऐसे हैं जहां 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ। यहां सबसे कम 31.52 प्रतिशत मतदान जाहिदपुर स्थित पंडित बख्शीदास स्मारक इंटर कॉलेज के बूथ पर हुआ।
सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथ
1. उच्च प्राथमिक विद्यालय ततीना सानी 89.80
2. सलेमपुर 84.40
3. जुर्रानपुर 81.99
4. जलालपुर 81.57
5. पृथ्वी सिंह सुभारती जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर - 1, डूंगरावली 87.06
6. गुमी 81.62
7. जेके पब्लिक स्कूल रशीदनगर गली नंबर चार, कमरा नंबर 3 81.86
8. महेंद्र सिंह स्मारक इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल रिठानी कमरा नंबर 1 83.66
9. प्राथमिक विद्यालय लिसाड़ी कमरा नंबर - 1 80.16
10. उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा बलरामपुर कमरा नंबर 2 79.50
11. पीजीएम स्कूल गढ़ रोड कमरा नंबर 2 83.03
12. राधा गोविंद पब्लिक स्कूल कुंडा 87.06
दलित, मुस्लिम और गुर्जर बहुल इलाकों में खूब दिखा उत्साह
सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ
1. पंडित बख्शीदास स्मारक इंटर कॉलेज बुढैरा, जाहिदपुर कमरा नंबर 6 31.52
2. एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर कमरा नंबर 4 47.96
3. एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर कमरा नंबर 2 48.32
4. सामुदायिक केंद्र शास्त्रीनगर 48.46
5. कार्यालय उप आवास आयुक्त शास्त्रीनगर, कमरा नंबर 3 49.33
6. कार्यालय उप आवास आयुक्त शास्त्रीनगर, कमरा नंबर 1 43
7. खुशबू पब्लिक स्कूल जाकिर हुसैन कॉलोनी कमरा नंबर 3 48.33
8. कैपिटल पब्लिक स्कूल जाकिर हुसैन कॉलोनी कमरा नंबर 6 46.64
9. शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज, माधवपुरम कमरा नंबर 1 47.24
10. डा.अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल रिठानी कमरा नंबर 5 48.64
11. हरिदर्शन पब्लिक स्कूल, शिवपुरम कमरा नंबर 2 47.67
12. जौहरा इस्लामिया अरबिया मदरसा गली नंबर 7 मजीदनगर लक्खीपुरा कमरा नंबर 2 49.03
13. बीआर इंटर कॉलेज, काले जादू वाली गली, तारापुरी, कमरा नंबर 7 47.22
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: आज शाम छह बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, अंतिम दिन नेता व प्रत्याशी झोंकेंगे पूरी ताकत
सोमेन्द्र तोमर के बूथ पर 53 फीसदी
भाजपा प्रत्याशी डा.सोमेंद्र तोमर के बूथ शास्त्रीनगर स्थित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज के दो बूथों पर मतदान औसत ही रहा है। यहां एक बूथ पर 54.50 और दूसरे बूथ पर 52.41 मतदान हुआ। दोनों का औसत 53 फीसदी रहा है।
रफीक अंसारी के बूथ पर 68 फीसदी मतदान
शहर सीट से सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी का बूथ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में है। उनके जैदीनगर स्थित डा.एपीजे अब्दुल कलाम के दो बूथ पर क्रमश: 66.80 और 70.29 फीसदी है। ये औसत प्रतिशत 68 फीसदी रहा।
सांसद के चार बूथों पर 63 फीसदी मतदान
वहीं, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के शास्त्रीनगर स्थित मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के चार बूथों पर क्रमश: 62.50, 60.53, 67.08, 62.84 प्रतिशत मतदान हुआ। इसका औसत मात्र 63.23 रहा।
सिवालखास : मुस्लिम बहुल इलाकों में 75 फीसदी तक मतदान
सिवालखास विधानसभा सीट पर इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 1.92 फीसदी कम मतदान ने प्रत्याशियों की सांस अटका दी है। आमने-सामने की की सीधी लड़ाई में रालोद-सपा गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दाव कर रहे हैं। इस सीट पर मत 68.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इस सीट के कुल 394 बूथों में से 164 बूथों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। गठबंधन प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद के पैतृक गांव नंगला कुंभा में सर्वाधिक 91.41 फीसदी वोट पड़े हैं। बसपा प्रत्याशी नन्हें प्रधान के गांव सलाहपुर के भी एक बूथ पर 86 फीसदी मतदान हुआ है। बूथवार मतदान पर नजर डालें तो विधानसभा के मुस्लिम बहुल औसत मतदान प्रतिशत 75 फीसदी तक रहा तो वहीं जाट, त्यागी, दलित और गूर्जर बाहुल्य गांवों में मतदान का औसत 65 फीसदी तक रहा है। सीट पर सर्वाधिक मुस्लिम वोट है और मुस्लिम बहुल गांवों और नगर पंचायतों में बंपर वोट को गठबंधन प्रत्याशी जहां अपने पाले में बता रहे हैं तो वहीं बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी नन्हें प्रधान भी इसमें बड़ी सेंध करने का दावा कर रहे हैं। मुस्लिम बहुल पिठलोकर, पांचली बुजुर्ग, बदरुद्दीननगर नानू, हर्रा, खिवाई, सिवालखास, सिंधावली, सिसौला बुजर्ग, रसूलपुर धौलड़ी, जानी बुजुर्ग में औसतन 75 फीसदी मतदान हुआ है।
जाट बहुल गांवों में 65 फीसदी तक पड़े वोट
जाट बहुल गांव छुर, करनावल, सरुरपुर खुर्द, दबथुआ, पाथौली, चिंदौड़ी खास, भदौड़ा, रसूलपुर रोहटा, जांजोखर, कलंजरी, ढढ़रा, नेक, सतवई, टिमकिया, जानी खुर्द, भलसोना, बहादरपुर, काजमाबाद गून आदि में औसत मतदान 60 से 65 फीसदी तक हुआ है।
इन गांवों में भी खूब पड़े वोट
त्यागी बाहुल्य कालंद में औसत 60, भूनी में 65, कक्केपुर और ईकड़ी में औसत 70, कैथवाड़ी में औसत 60, रासना में औसत 67, फतेहपुर में 78 और बाड़म में औसत 65 फीसदी मतदान हुआ है। गूर्जर बाहुल्य गांव किनौनी में 58 फीसदी, पांचली खुर्द में औसत 65 फीसदी, घाट में 70 फीसदी रहा।
इन बूथों पर खूब बरसे वोट
गांव बूथ नंबर मतदान
नंगला कुंभा 356 91.41
सलाहपुर 227 86.02
डिमोली 394 83.55
चंदौरा 373 84.78
रतन गढ़ी 93 86.43
दिलावरा 246 82.20
सिसौला बुजर्ग 266 82.06
सुरानी 83 83.60
लाहौरगढ़ 183 83.92
हर्रा 130 80.75
कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ
गांव बूथ नंबर मतदान
कालंद 14 55.79
कालंद 15 58
खिर्वा जलालपुर 80 51.54
खिर्वा जलालपुर 79 56.50
रसूलपुर रोहटा 207 55.26
मोहम्मदपुर धूमी 292 56.46
रावा 295 57.64
रसूलपुर धौलड़ी 319 57.69
पांचली बुजुर्ग 40 59.24
मुल्हेड़ा 26 58.10
हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर गुर्जर बाहुल्य गांवों में 70 फीसदी तक मतदान हुआ। ठाकुर बाहुल्य गांवों में भी खूब वोट पड़े। पिछ़ड़ा वर्ग और आनुसूचित जाति वाले गांवों में भी वोटर्स ने जागरूकता दिखाई।
देहात में जहां खूब वोटिंग हुई है वहीं, मवाना, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ तीनों कस्बों में मतदान प्रतिशत कुछ कम रहा। पूरे जिले के 391 बूथों में से 125 बूथ पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इस सीट पर 66.87 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। वहीं, कई बूथ ऐसे भी हैं जहां पर सिर्फ 36 फीसदी मतदान ही हो पाया।
गुर्जर बाहुल्य खेड़की जदीद में 79, ठाकुर बाहुल्य ततीना में 76 फीसदी वोट पड़े। गुर्जर बाहुल्य किशनपुर बिराना और जंधेड़ी में 72 फीसदी से अधिक वोट पड़े। गुर्जर बाहुल्य रसूलपुर गांवड़ी के दो बूथों पर 73 एवं ऐंची कला में 75.64 वोट पड़े। गुर्जर-अनुसूचित जाति वाले गांव दुर्वेशपुर में 73, गुर्जर बाहुल्य अकबरपुर गढ़ी गांव में 71.32 फीसदी मतदान हुआ।
हस्तिनापुर-मवाना में ज्यादा, परीक्षितगढ़ में कम मतदान
हस्तिनापुर कस्बे में जहां कई जगहों पर 71 फीसदी हुआ वहीं, मवाना कस्बे में भी सात बूथों पर 72 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। परीक्षितगढ़ में मतदान 70 फीसदी से कम ही रहा।
यहां हुआ सबसे कम मतदान
सैफपुर फिरोजपुर में एक बूथ पर 49.82, जीआईसी हस्तिनापुर के एक बूथ पर 46.58, मवाना कलां महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बूथ 38.74, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बूथ नंबर दो पर 47.25 फीसदी मतदान हुआ।
कहां - कितना मतदान प्रतिशत
सारंगपुर मिश्री : 92.49
जलालपुर उर्फ मकबूलपुर : 84.08
जटौला : 81.66,
दौलतपुर उर्फ मालीपुर : 81.46
मोहम्मदपुर शकिस्त : 80.97
बाजमपुर : 80.69
बाहुल्य ढिकौली : 80.53
फिटकरी : 80
झुनझुनी : 79.71
खेड़की जदीद : 79
कुल मतदाता 342646
मत पड़े : 229141
66.87 फीसदी हुआ मतदान
जाट-मुस्लिम-त्यागी बहुल इलाकों में भी खूब पड़े वोट
हस्तिनापुर के शाहपुर और बटावली जाट बाहुल्य गांवों में 74 फीसदी तक मतदान हुआ। जाट, दलित समीकरण वाले सदरपुर गांव में 73 फीसदी वोट पड़े। जाट बाहुल्य मोहम्मदपुर शकिस्त में 70 फीसदी वोट पड़े। मुस्लिम और दलित बाहुल्य कुन्हेड़ा में 70.34, फीसदी वोट पड़े। अनुसूचित जाति बाहुल्य जलालपुर उर्फ मकबूलपुर में 84.08 फीसदी वोट पड़े। जिले में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मतदान मुस्लिम बाहुल्य सारंगपुर मिश्री में 92.49 फीसदी वोट पड़े। यहां 559 वोट में से 517 वोट पड़े।
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी दिखा जोश : अनुसूचित जाति, गुर्जर, मुस्लिम बाहुल्य वाले सैफपुर कर्मचंद में 73.80 वोट पड़े। बाजमपुर में 80.69 फीसदी वोट पड़े। ब्राह्मण, गुर्जर, यादव बाहुल्य मीवा में दो बूथों पर 75.59 और 70.17, अनुसूचित जाति, ठाकुर बाहुल्य नंगली ईशा में 77.36 फीसदी वोट पड़े। जाट, ब्राह्मण, प्रजापति, अहेड़ी बाहुल्य बना में दो बूथों पर 70 फीसदी से अधिक वोट पड़े। अनुसूचित जाति, गुर्जर, मुस्लिम और ब्राह्मण बाहुल्य फिटकरी में 80 फीसदी तक मतदान हुआ।
सरधना विधानसभा सीट के गणित पर सभी की निगाहें हैं। यहां भाजपा के संगीत सोम हैट्रिक कड़ी जंग में फंसी है तो वहीं लगातार तीसरी बार लड़ रहे और अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अतुल प्रधान के लिए भी अस्तित्व का सवाल है। बूथवार मतदान की रिपोर्ट बता रही है कि मुकाबले बेहद कड़ा है। बसपा और कांग्रेस यहां वोटों के लिए जूझ रही है।
बृहस्पतिवार को सरधना सीट पर कुल 67.33 फीसदी मतदान हुआ है। यहां ठाकुर चौबीसी के गांव खेड़ा में एक बूथ पर सर्वाधिक 86.92 प्रतिशत वोट पड़े हैं। खेड़ा वही गांव है जहां 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे के बाद हुई पंचायत में बवाल हो गया था। सलावा, रार्धना, भामौरी, कुशावली, दौलतपुर, कपसाड़, अटेरना, जीतपुर,मटौर, दुल्हैड़ा चौहान में जबरदस्त मतदान हुआ है।
सरधना कस्बे में 60.44 और दौराला में 58 फीसदी पड़े वोट
सरधना कस्बे के मतदाताओं में ठाकुर चौबीसी और गुर्जर बहुल गांवों की तरह का जोश दिखाई नहीं दिया। सरधना विधानसभा क्षेत्र में कुल 67.33 फीसदी वोट पड़े।
संगीत सोम के गांव में 85.44 फीसदी वोट पड़े
संगीत सोम के गांव फरीदपुर में 85.44 फीसदी वोट पड़े हैं। इस गांव में 577 मतदाता हैं जिनमें से 493 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। ज्वालापुर अक्खेपुर में भी एक बूथ पर 84.42 प्रतिशत मतदान हुआ।
अतुल प्रधान के गांव में 77.58 प्रतिशत मतदान
सरधना में गुर्जर मतदाताओं ने भी खूब जोश दिखाया। अतुल प्रधान के गांव गड़ीना में चार बूथ हैं। यहां दो बूथों पर 79 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े जबकि एक बूथ पर एक बूथ पर 78 और एक पर 72 फीसदी मतदान हुआ। यहां पूरे गांव में 77.58 प्रतिशत वोट पड़े। दादरी, जलालाबाद, खनौदा, मीठेपुर, मामूरपुर उर्फ देदवा, नंगली और फलावदा में भी मतदाताओं मेें जबरदस्त उत्साह रहा।
किठौर सीट पर भी मतदाताओं ने प्रत्याशियों को उलझन में डाल दिया है। किठौर कस्बे के 27 बूथों पर 61 से 89.55 मतदान हुआ है। वहंी खरखौदा कस्बे में 75 फीसदी तक वोट पड़े हैं। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प है और यहां सपा के शाहिद मंजूर और भाजपा के सत्यवीर त्यागी के बीच कड़ी जंग है। बसपा और कांग्रेस के मतों में भारी बिखराव नजर आ रहा है।
ठाकुर बाहुल्य सिसौली और आसपास के 12 गांवों में जबरदस्त मतदान हुआ है। यहां मामीपुर में 84 प्रतिशत तक सिखेडा में अधिकतम 70 प्रतिशत, राली चौहान में 71 प्रतिशत, दतावली में 81 प्रतिशत, पंचगांव पटटी अमरसिंह में 66 से 75 प्रतिशत, भगवानपुर चटटावन में 65 से 74 प्रतिशत, नंगला कबूलपुर में 76 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दूसरी तरफ मुस्लिम बहुल नंगलासाहू के बूथों पर 74 से 84 प्रतिशत तक वोट पड़े हैं। कायस्थ बड्ढा में भी 70 से 78 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। राधना में 70 प्रतिशित तक वोट पड़े हैं। इंचौली में 60 से 68 प्रतिशत, जडौदा में 61 से 69 प्रतिशत, मतदान हुआ।
त्यागी बहुल गांवों में भी बरसे वोट
त्यागी बाहुल्य गांव रहदरा में 73 से 79.90 प्रतिशत मतदान रहा। बिजौली में 71 प्रतिशत, खरखौदा में 59 से 75 प्रतिशत, पांची में 64 से 75 प्रतिशत तक मतदान किया गया है। बीजेपी के गढ गोविंदपुरी में 68 से 69 प्रतिशत मतदान किया गया है। ब्राह्मण बाहुल्य गांव बमनपुरा में 76 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जाटों-गुर्जरों में उत्साह
जाट बाहुल्य गांव अटौला में 73 से 80 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। गुर्जर बाहुल्य गांव कूड़ी में 72 प्रतिशत, सेतकुआं में 70 प्रतिशत, नालपुर में 69 प्रतिशत, बहरानपुर में 63 से 70 प्रतिशत, चंदपुरा में 64 से 70 प्रतिशत तक मतदान किया गया है। अगर सभी गांवों में अनुसूचित जाति यानी दलितों के वोट प्रतिशत की बात करें तो 70 प्रतिशत से अधिक बताया जा रहा है। किठौर सीट पर मुस्लिम, ठाकुर, त्यागी बहुल इलाकों में खूब मतदान हुआ है। यहां गुर्जर और दलित मतों में बिखराव महत्वपूर्ण फैक्टर है।
यहां दिखा मतदाताओं में जोश
गांव बूथ मतप्रतिशत
मुंडाली 315 84.88
अजराडा 412 83
किठोर 109 89. 55
गोविंद पुर 339 85.51
बढ़ला कैथवाड़ा 297 84.92
नंगलामल 304 82.19
जिठौली 293 84
मुरलीपुर फूल 290 83
दतावली 255 81.10
मामेपुर 217 84.08
उलदेपुर 220 80.89
ज्ञानपुर 196 81.24
नंगलाशाहू 04 85.84
कम मतदान वाले बूथ
गांव बूथ मत प्रतिशत
पश्चिम खंदावली 358 58. 81
खरखौदा इँटर कॉलेज 349 59.61
कमलापुर 248 55.36
अम्हेडा आदिपुर 227 55.62
नया गांव मजरा इंचौली 163 55.30
चंदलावद उर्फ महलवाला 134 49.87
शाहजहांपुर 126 55.15
रछौती 40 51.47