{"_id":"67533e50fa10bdef7804f097","slug":"up-kumar-vishwas-hema-malini-shankar-mahadevan-harshdeep-kaur-will-come-to-meerut-mahotsav-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ महोत्सव में आएंगे कुमार विश्वास, हेमा मालिनी, शंकर महादेवन और हर्षदीप कौर... नोट कर लें तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ महोत्सव में आएंगे कुमार विश्वास, हेमा मालिनी, शंकर महादेवन और हर्षदीप कौर... नोट कर लें तारीख
Sat, 07 Dec 2024 12:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:32 AM IST
सार
विक्टोरिया पार्क में मेरठ महोत्सव का आयोजन 21 से 25 दिसंबर तक होगा। विधानसभा सत्र के चलते तारीखों को बदलना पड़ा है। इस बार आयोजन ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाला मेरठ महोत्सव अब 21 से 25 दिसंबर तक होगा। पहले इसका आयोजन 15 से 19 दिसंबर तक होने वाला था। विधानसभा सत्र होने के कारण इसकी तारीख बदलनी पड़ी। महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी, कवि कुमार विश्वास, प्रसिद्ध संगीतकार व गायक शंकर महादेवन, गायिका हर्षदीप कौर और नीति मोहन आएंगी।
विज्ञापन
शहर के विक्टोरिया (भामाशाह) पार्क में मेरठ महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव को भव्य स्तर पर कराया जाएगा। इससे मेरठ की कला, संस्कृति और उद्योग को नई पहचान मिलेगी। स्थानीय उद्यमियों और कलाकारों को एक मंच मिलेगा। सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि पहले निर्धारित कार्यक्रम की सभी तैयारियों पूरी कर ली थीं। इसी दौरान विधानसभा का सत्र चलने के कारण मेरठ महोत्सव की तारीख बदलनी पड़ी है।
21 से 25 दिसंबर तक होने वाले महोत्सव में दिन और रात में रोजाना कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री हेमा मालिनी, गायक शंकर महादेवन, कवि कुमार विश्वास, गायिका हर्षदीप कौर और नीति मोहन के कार्यक्रम रात्रि में कराए जाएंगे। इन सबके कार्यक्रमों की तारीखों के अनुसार फिर से रूपरेखा तैयार की जा रही है।
21 से 25 दिसंबर तक होने वाले महोत्सव में दिन और रात में रोजाना कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध कलाकार अभिनेत्री हेमा मालिनी, गायक शंकर महादेवन, कवि कुमार विश्वास, गायिका हर्षदीप कौर और नीति मोहन के कार्यक्रम रात्रि में कराए जाएंगे। इन सबके कार्यक्रमों की तारीखों के अनुसार फिर से रूपरेखा तैयार की जा रही है।