{"_id":"69cbbe59b7a345f665005a48","slug":"up-police-and-blue-caps-won-their-matches-to-qualify-for-the-semi-finals-meerut-news-c-72-1-mct1009-151023-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी पुलिस और ब्लू कैप्स ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी पुलिस और ब्लू कैप्स ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन
टूर्नामेंट के मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत : आयेाजक
- फोटो : mrt
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर चल रहे नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच हुए। इसमें यूपी पुलिस और ब्लू कैप्स की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पहले मैच में टॉस जीतकर स्पोर्ट्स एक्स के कप्तान शोभित त्यागी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स एक्स टीम ने अपने निर्धारित 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। इसमें लोकेश यादव ने 29 गेंदों में 36 रन और सनी सिंह ने 22 गेंदों 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यूपी पुलिस की तरफ से फैजान ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट और विवेक ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी पुलिस की टीम ने 17.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें बल्लेबाज अर्जुन ने 28 गेंदों में 41 रन और अनिल सरोज ने 27 गेंद में 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स एक्स की ओर से प्रवीन कुमार (पीके) ने चा ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट और गुड्डू ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अर्जुन मालिक चुने गए।
क्वार्टरफाइनल मैच ब्लू कैप्स और पैराडाइज के बीच खेला गया। इसमें ब्लू कैप्स ने 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। टॉस जीतकर पैराडाइज के कप्तान ऋषि ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैराडाइज टीम ने अपने निर्धारित 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। इसमें राम जाने ने 31 गेंदों में 37 रन और अमित सिंह ने 26 गेंदों 34 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में ब्लू कैप्स की ओर से सतेंद्र मलिक ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू कैप्स की टीम ने 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मैच जीता। अंकित भाटी ने 60 रन और यशवीर ने 44 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच सतेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos