{"_id":"6a449fd452f41582cf0b40cf","slug":"up-saharanpur-restaurant-owner-dies-after-after-getting-trapped-in-elevator-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आधे घंटे तक की जद्दोजहद, सरियों से खोली, लिफ्ट के अंदर झांकने पर गर्दन दबने से रेस्टोरेंट संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधे घंटे तक की जद्दोजहद, सरियों से खोली, लिफ्ट के अंदर झांकने पर गर्दन दबने से रेस्टोरेंट संचालक की मौत
Wed, 01 Jul 2026 11:17 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:17 AM IST
सार
यूपी के सहारनपुर में खातिरदारी रेस्टोरेंट में दर्दनाक हादसा हुआ है। सामान मंगाने के लिए लिफ्ट के पास खड़े मालिक उसकी चपेट में आ गए। लिफ्ट के अंदर झांकने पर गर्दन दबने से रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। हालांकि आधे घंटे तक निकालने की जद्दोजहद की गई, लिफ्ट को सरियों से खोला गया। लेकिन संचालक की जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन
lift accident
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित खातिरदारी रेस्टोरेंट के संचालक हर्ष खुराना (60) की सोमवार देर रात लिफ्ट के अंदर झांकने के दौरान गर्दन दबने से मौत हो गई। वह करीब आधे घंटे तक लिफ्ट के नीचे दबे रहे। स्टाफ ने काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर निवासी हर्ष खुराना का सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट रोड पर खातिरदारी नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर कारीगर काम करते हैं। ऊपर से नीचे सामान लाने ले जाने के लिए एक छोटी लिफ्ट लगी है। सोमवार की रात हर्ष खुराना ने ऊपर काम कर रहे कारीगरों से सामान भेजने के लिए कहा। जब काफी देर तक सामान नहीं आया तो वह लिफ्ट के पास जाकर अंदर झांकने लगे।

इसी दौरान लिफ्ट नीचे आ गई और उनकी गर्दन उसमें दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
पहले ले गए थे निजी अस्पताल
हादसे के बाद स्टाफ हर्ष खुराना को आनन-फानन दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने चलते रेफर कर दिया था। पता लगते ही परिजन भी आ गए थे। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर किया गया।

आधे घंटे तक निकालने की करते रहे जद्दोजहद, सरियों से खोली लिफ्ट
सहारनपुर की कोर्ट रोड स्थित खातिरदारी रेस्टोरेंट में संचालक हर्ष खुराना के लिफ्ट के नीचे गर्दन दबने के बाद स्टाफ ने आधे घंटे तक प्रयास किया, लेकिन लिफ्ट ऊपर नहीं गई। इसके बाद आनन-फानन सरियों से लिफ्ट खोली गई। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

हालांकि चर्चा है कि लिफ्ट टूटी है, लेकिन पुलिस की प्राथमिक जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। सोमवार रात करीब 12 बजे तक रेस्टारेंट में सबकुछ सामान्य था। ग्राहकों की भीड़ लगी थी और स्टाफ ऑर्डर पूरा करने में व्यस्त थे।
रात करीब एक बजे रेस्टोरेंट संचालक सामान नहीं मिलने पर लिफ्ट के पास पहुंचे। लिफ्ट ऊपर जाने के बाद नीचे कोई दरवाजा भी नहीं था। वह ऊपर की तरफ देखने लगे, तभी लिफ्ट ऊपर से नीचे आ गई। पहले उनकी गर्दन फंसी और फिर वह भी लिफ्ट के नीचे दब गए। स्टाफ ने बटन दबाकर लिफ्ट को ऊपर करने का प्रयास किया, लेकिन वह ऊपर नहीं गई।
इसके बाद सरियों की मदद से लिफ्ट को खोला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आया है कि लिफ्ट के नीचे दबने से उनकी गर्दन की हड्डी समेत शरीर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है, जिस कारण उनकी मौत हुई।
धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में रहते थे सक्रिय
परिजनों के अनुसार, हर्ष खुराना धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति भी थे। धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी तरह उनके कंधों पर थीं। उनके परिवार में पत्नी सीमा, बेटा वंश, एक बुजुर्ग मां और विवाहित बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है।

लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई जाएगी
हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या किसी अन्य कारणों से, इसका पता लगाया जा रहा है। लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई जाएगी। मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या किसी अन्य कारणों से, इसका पता लगाया जा रहा है। लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई जाएगी। मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय