पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पति को छोड़ प्रेमी के संग चली गई थी इलमा, वापस आते ही भाई ने मार डाला; मेरठ हत्याकांड की पूरी कहानी

Wed, 01 Jul 2026 10:20 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 01 Jul 2026 10:20 AM IST
सार

Meerut Crime News Today in Hindi: मेरठ में युवक ने बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि घर में बहन का शव पड़ा है। बहन के चाल-चलन को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोपी भाई अपनी बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज था। रविवार को बहन प्रेमी के साथ घर से गई थी। घर लौटते ही भाई ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
Meerut Honour Killing Brother Arrested After Allegedly Killing Sister Over Love Affair UP Crime News in Hindi
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रसूल नगर में मंगलवार की शाम करीब चार बजे 22 वर्षीय दिलशाद ने अपनी 19 वर्षीय बहन इलमा की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह लोहिया नगर थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि बहन की लाश घर में पड़ी है, उसे उठा लो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी बहन के चाल-चलन और प्रेम प्रसंग से नाराज था। इसी वजह से उसकी हत्या की है।


पुलिस के अनुसार पेशे से कारपेंटर सलीमुद्दीन रसूल नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा दिलशाद वेल्डिंग का काम करता है। बेटी इलमा का निकाह कुछ समय पहले श्याम नगर निवासी गुलफाम से हुआ था। पति-पत्नी में अनबन के चलते वह मायके में आकर रहने लगी थी।

Meerut Honour Killing Brother Arrested After Allegedly Killing Sister Over Love Affair UP Crime News in Hindi
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार की शाम करीब चार बजे दिलशाद लोहिया नगर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन इलमा की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस तुरंत उसे साथ लेकर उसके घर पहुंची, जहां कमरे में इलमा का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की।
Meerut Honour Killing Brother Arrested After Allegedly Killing Sister Over Love Affair UP Crime News in Hindi
शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिना बताए चली जाती थी बाहर
दिलशाद ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी इलमा को परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। उस समय परिवार के लोगों ने दोनों की पिटाई की थी। आरोपी ने बताया कि इलमा कई-कई दिनों तक बिना बताए घर से बाहर चली जाती थी। उसने कई बार विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से वह नाराज था और वारदात को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Honour Killing Brother Arrested After Allegedly Killing Sister Over Love Affair UP Crime News in Hindi
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले चौकी पहुंचा था आरोपी
हत्या के बाद आरोपी पहले बिजली बंबा पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद वह लोहिया नगर थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Meerut Honour Killing Brother Arrested After Allegedly Killing Sister Over Love Affair UP Crime News in Hindi
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि इलमा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका वह विरोध करता था। इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उसने दुपट्टे से इलमा का गला कसकर हत्या कर दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed