{"_id":"6a43d82de5500a43b10b1f87","slug":"meerut-man-strangles-sister-to-death-in-lohiyanagar-goes-to-police-station-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: लोहियानगर में भाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, थाने जाकर बोला- घर पर लाश पड़ी है, उठा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लोहियानगर में भाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, थाने जाकर बोला- घर पर लाश पड़ी है, उठा लो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:22 PM IST
सार
Murder of sister: मेरठ के लोहियानगर में दिलशाद ने अपनी बहन इलमा को मार दिया और थाने जाकर सरेंडर कर दिया। दिलशाद को अपनी बहन का चाल-चलन ठीक नहीं लगता था, इसलिए वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
1 of 6
हत्या करने वाला दिलशाद और मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के रसूल नगर में मंगलवार शाम 22 वर्षीय भाई दिलशाद ने 19 वर्षीय बहन इलमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अकेले चलकर करीब 500 मीटर दूर बिजली बंबा पुलिस चौकी पहुंचा। यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिलने के चलते आरोपी थाने पहुंच गया। जहां पुलिसकर्मियों से कहा कि बहन की हत्या कर दी। घर पर लाश पड़ी है, उठा लो।
2 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिसकर्मी चौंक गए। वह आरोपी को लेकर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हवालात में आरोपी को बंद कर दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस की जांच में सामने आया कि चाल चलन नहीं होने की वजह से बहन से भाई का विवाद रहता था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है।
3 of 6
मोहल्ले में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
रसूल नगर के रहने वाले सलीमुद्दीन कारपेंटर हैं। उनका बेटा दिलशाद अपने परिवार के साथ रहता है। बहन इलमा का निकाह कुछ समय पहले श्याम नगर निवासी गुलफाम के साथ हुआ था। पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके चलते इलमा अपने मायके में आकर रह रही थी। इलमा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका वेल्डिंग करने वाला दिलशाद विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
दिलशाद ने मंगलवार को दुपट्टे से बहन इलमा की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके बाद वह बिजली बंबा चौकी पर पहुंचा। यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिलने के चलते वह लोहिया नगर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस उसके साथ उसके घर पहुंची। घर के अंदर एक कमरे में उसकी बहन इलमा का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
5 of 6
मौका-ए-वारदात पर जानकारी देते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
थाने में आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब दो साल पहले भी इलमा को उसके घरवालों ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन के रहने वाले एक लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। तब घर वालों ने दोनों की पिटाई की थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।