फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar and allegations of assault against the family of a pregnant woman who had arrived following a message from her.

Meerut News: गर्भवती बहन की सूचना पर पहुंचे मायके वालों से मारपीट का आरोप हंगामा

Thu, 13 Aug 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar and allegations of assault against the family of a pregnant woman who had arrived following a message from her.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लावड़। कस्बे में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक गर्भवती विवाहिता ने मायके पक्ष को फोन कर ससुराल में मारपीट किए जाने की सूचना दी। इसके बाद मुजफ्फरनगर से उसके भाई साजिद और राजा अन्य परिजनों के साथ लावड़ पहुंचे। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर उन्हें घर में बंधक बनाने मारपीट और पथराव करने के साथ धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। घटना में साजिद और राजा के घायल हो गए।
मायके पक्ष के अनुसार, बृहस्पतिवार को विवाहिता ने फोन पर बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर उसके भाई साजिद और राजा परिवार के अन्य लोगों के साथ लावड़ पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और घर के अंदर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। विवाद बढ़ने पर पथराव किया गया। आरोप है कि इसी दौरान धारदार आरी से हमला किया गया। जिसमें साजिद और राजा घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। मुजफ्फरनगर निवासी राजा ने लावड़ चौकी पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पुलिस पहुंची तो अंदर से बंद कर लिया गेट

लावड़। मायके पक्ष का आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने घर का गेट अंदर से बंद कर लिया। पुलिस ने काफी देर तक गेट खोलकर बाहर आने के लिए कहा लेकिन आरोपी बाहर नहीं आए। बाद में चेयरपर्सन पति हाजी शकील के पहुंचने पर गेट खोला गया। इसके बाद पुलिस घर के अंदर गई और मामले की जानकारी ली।



सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि विवाहिता को लेने उसके परिजन आए थे उसने अपने ही परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। प्रकरण में न कोई घायल नहीं हुआ है और न ही किसी हथियार से हमला हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed