सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valuables stolen from tube wells in Kaland and Chhabdia

Meerut News: कालंद और छबड़िया में नलकूपों से कीमती सामान चोरी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Valuables stolen from tube wells in Kaland and Chhabdia
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंद और छबड़िया में बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने कई नलकूपों को निशाना बनाकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। बदमाशों ने एक साथ करीब नौ नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।

पीड़ित किसानों में प्रकाश चंद, संजय, संतोष, राजकुमार, अनुज, महेश, पिंटू, सुभाष और अनिल कुमार शामिल हैं। अनिल कुमार के दो नलकूपों पर चोरी की वारदात हुई है। किसानों ने बताया कि चोर नलकूपों से स्टार्टर, केबल वायर, मोटर के पार्ट्स, पाइप और अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है और खेतों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed