{"_id":"6a74d32a4648aa696c026b06","slug":"video-of-offensive-caste-based-remarks-goes-viral-four-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1010-157390-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी बोले, माहौल खराब करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर में कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग मचा कर जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 सेकंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश था।
बृहस्पतिवार को सौरभ कुमार गौतम निवासी मोहकमपुर ने अपने साथियों के साथ थाना टीपीनगर थाने पर तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने बाइक पर बैठकर जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। टीपी नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चिरंजीव उर्फ चीकू निवासी मोहकमपुर, पवन कुमार निवासी मोहकमपुर, गोलू यादव निवासी जसवंत नगर मलियाना और वंश शर्मा निवासी शिवपुरम को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -