सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers, angered by power cuts, created a ruckus at the SDO's office.

Meerut News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय पर किया हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers, angered by power cuts, created a ruckus at the SDO's office.
संदीप,,,परतापुर के उद्योगपुरम ​स्थित बिजलीघर में आपूर्ति बा​धित होने को लेकर हंगामा करते ग्रामी
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के अच्छरोंडा, काशी, गंगोल रोड, शताब्दी नगर सहित कई काॅलोनियों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि क्षेत्रवासियों ने जेई, एसडीओ और एक्सईएन से संपर्क किया तो अधिकारियों ने कोई समाधान नही किया। बताया गया कि विभाग के पास पर्याप्त मैन पावर नहीं है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।
Trending Videos


लोग बिजलीघर पहुंचे और एसडीओ व एक्सईएन कार्यालय के बाहर घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में बाहर से प्राइवेट लाइनमैन बुलाकर फॉल्ट ठीक कराया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हंगामा करने वालों में अशोक राणा, गुरचरण, अमित धारीवाल, रोहित राणा, दिपांशु शर्मा,कुलभूषण राणा और मुकुल शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण फाॅल्ट हो गया था। इसे बुधवार दोपहर तक ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed