{"_id":"6a7de590ceb8957c1303adaf","slug":"watchman-surrounded-and-beaten-on-the-way-allegations-of-assault-continuing-even-after-reaching-home-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113276-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौकीदार को रास्ते में घेरकर पीटा, घर पहुंचकर भी मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौकीदार को रास्ते में घेरकर पीटा, घर पहुंचकर भी मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैली गांव में ड्यूटी से लौटते समय हमला किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कैली गांव में ड्यूटी से घर लौट रहे चौकीदार अशोक शर्मा को रास्ते में घेरकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव निवासी युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और वहां भी मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैली निवासी अशोक शर्मा चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। तहरीर के अनुसार, सात अगस्त को ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहे थे। आरोप है कि देशी शराब के ठेके के पास गांव निवासी आरिफ ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अशोक की गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद आरिफ उसके घर भी पहुंच गया और वहां उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -