सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   We Will Convey PM's Message to Every Section: Rastogi

प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे पीएम के संदेश : रस्तोगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
We Will Convey PM's Message to Every Section: Rastogi
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को महापौर कैंप कार्यालय सूरजकुंड पर हुई। इसमें प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के आयोजन और इसके जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने मंडल स्तर पर कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग तक पीएम के संदेश पहुंचाए जाएंगे। कार्यक्रम में अधिक लोगों की भागीदारी, बूथ स्तर तक प्रसारण की व्यवस्था करने, जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। मंडल संयोजकों से भी सुझाव लिए गए। इस अवसर पर विवेक वाजपेयी, अजय दीवान, डॉली गुप्ता, नूपुर जौहरी, दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed