{"_id":"6a0bf006a78876d5b408115e","slug":"west-up-wether-scorching-heat-from-early-morning-temperature-likely-to-touch-44-c-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West Up Wether: सुबह से झुलसाने लगी धूप, पारा चढ़ने की चेतावनी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West Up Wether: सुबह से झुलसाने लगी धूप, पारा चढ़ने की चेतावनी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार
सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है और लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
मेरठ में गर्मी का कहर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मंगलवार को दिन निकलते ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह के समय से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। सूरज निकलते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई और दोपहर तक हालात और गंभीर होने के आसार जताए जा रहे हैं।
Trending Videos
सड़कों पर सुबह से ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा। लोग तेज धूप से बचने के लिए सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर घर से निकलते नजर आए।
44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। उनका कहना है कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल वर्षा के कोई संकेत नहीं हैं। ऐसे में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी का असर और अधिक बढ़ने की आशंका है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है और बाजारों में भी सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
डॉक्टरों ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिना आवश्यकता के घर से बाहर न निकलें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। इसके साथ ही हल्के और सूती कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचाने के लिए खास ध्यान देने की आवश्यकता है।

खेती पर भी पड़ सकता है असर
तेज गर्मी का असर कृषि क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ते तापमान का फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय पर सिंचाई करने और फसलों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क नजर आ रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।