सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winners of the turban decoration competition were awarded.

Meerut News: दस्तार सजाने की प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Winners of the turban decoration competition were awarded.
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सैफपुर कर्मचंदपुर में बैसाखी पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में भाई धर्म सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में बच्चों के लिए दस्तार सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक और पारंपरिक शैली में दस्तार सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Trending Videos


संस्था के अध्यक्ष जीवन सिंह ने बताया कि समिति द्वारा पिछले चार वर्षों से लगातार इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, ग्रेटा पाल सिंह, गोपी जलालपुर और दविंदर सिंह सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed