{"_id":"6a15b0245d8ba727d702210f","slug":"wires-stolen-from-20-poles-in-ukhlina-50-tube-wells-stopped-working-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112480-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उखलीना में 20 खंभों से तार चोरी, 50 नलकूप ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उखलीना में 20 खंभों से तार चोरी, 50 नलकूप ठप
विज्ञापन
रोहटा। उखलीना के जंगल में बिजली के खंभों से चोरी हुए तार। ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। उखलीना बिजलीघर क्षेत्र में चोर करीब बिजली के 20 खंभों से विद्युत लाइन काटकर ले गए, जिससे क्षेत्र के लगभग 50 किसानों के नलकूप पूरी तरह बंद हो गए हैं। इस घटना से ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है और किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
भीषण गर्मी के बीच नलकूप बंद होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना देर रात की है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस की गश्त केवल कागजों तक सीमित है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते निगरानी और सतर्कता होती तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था। घटना से किसानों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही विद्युत लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त कर नलकूपों की आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos