फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga Competition: Participants Displayed Skill and Remarkable Balance

योगासन प्रतियोगिता : प्रतिभागियों ने दिखी कला और गजब का संतुलन

Sun, 26 Jul 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Yoga Competition: Participants Displayed Skill and Remarkable Balance
सरधना। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला योगासन प्रतियोगिता में योगासन का प्रदर्शन करते प्
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में जिला योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंद रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में योगा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि मिलन सोम, विद्यालय अध्यक्ष संजीव चौधरी और डायरेक्टर डॉ. पायल चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी, द अध्ययन स्कूल, सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल, ऋषि योगशाला और सुभारती विश्वविद्यालय समेत विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 8-10, 10-12, 12-14, 14-16, 16-18, 18-21, 21-25 और 25-30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पारंपरिक, कलात्मक और रिदमिक योगासन का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने वृक्षासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, आकर्ण धनुरासन, गर्भासन, एक पाद स्कंधासन, चक्रासन, सर्वांगासन और धनुरासन समेत विभिन्न योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कदम पब्लिक स्कूल की छात्राओं रिया और वेदिका का रिदमिक योगासन तथा सेंट जेवियर के अभिनव सोम का दीपक आसन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। योगा फेडरेशन के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। मैच रेफरी नेहा, मनीषा, प्रीति, प्रिंसी, नव्या, गौरव देव और डॉ. कोमल लाकड़ा ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नवजोत सिद्धू, विक्रम सिंह, गौरव कुमार, मोनू, नीरू राणा, डॉ. अमित गोयल, रश्मि चिकारा, निशांत तोमर और जयदेव शर्मा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।

सरधना। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला योगासन प्रतियोगिता में योगासन का प्रदर्शन करते प्

सरधना। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला योगासन प्रतियोगिता में योगासन का प्रदर्शन करते प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed