सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth should fight terrorism and hooliganism by becoming experts: Som

पीडीए में ए का मतलब आतंकवाद और अतीक : संगीत सोम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Youth should fight terrorism and hooliganism by becoming experts: Som
लावड़ - भगवानपुर गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण पर बोलते पूर्व विधायक संगीत सोम। स्रो - फोटो : samvad
विज्ञापन
- बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोले पूर्व विधायक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़ (मेरठ)। भगवानपुर गांव में सोमवार को बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पूर्व विधायक संगीत सोम ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने प्रतिमा को तोड़कर कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया था, लेकिन दोबारा प्रतिमा स्थापित कर इसके अनावरण कराने का संकल्प पूरा किया गया। इस दौरान सपा सुप्रीमो और पीडीए के बारे में भी बोले। उन्होंने कहा कि पीडीए में ए का मतलब अखिलेश, आतंकवाद और अतीक अहमद है।
उन्होंने कहा कि पीडीए में से पीडी खत्म हो चुका है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दलितों की बात करते हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में ही दलितों का काफी शोषण हुआ है। आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल दलित समाज को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हालिया फिल्म धुरंधर का जिक्र करते हुए संगीत सोम ने कहा कि युवाओं को आतंकवाद और गुंडागर्दी का मुकाबला करना होगा। जातिवाद से ऊपर उठकर समाज से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पंच तीर्थ विकसित किए हैं। इससे उनके विचारों को सम्मान मिला है।
कार्यक्रम में डॉ. रवि प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम में बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने की अपील भी की । इस दौरान महंत ज्ञानदास, साध्वी रेणुका, ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा, राजेंद्र, सुनीता, पिंकी, प्रताप लोईया, ऋषिपाल भंडारी, अनुज, कपिल जाटव, ईश्वर, संजय, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed