फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   2704 bottles of English liquor recovered from pickup, two smugglers from Bihar arrested

Mirzapur News: पिकअप से 2704 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
2704 bottles of English liquor recovered from pickup, two smugglers from Bihar arrested
चील्ह पुलिस द्वारा पकड़ाए शराब तस्करी के आरोपी । स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। चील्ह पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को पिकअप से 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतरराज्यीय दो तस्करों अरवल जिले के अमित कुमार सिन्हा और जैकी कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया। इसकी जानकारी एएसपी सिटी नितेश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि चील्ह पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चील्ह थाना क्षेत्र के पुराना बाड़ा गांव में घेराबंदी की। पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में कुल 2704 बोतलों में करीब 520 लीटर अवैध शराब मिली।
पहचान अरवल के प्रसादी इंग्लिश निवासी अमित कुमार सिन्हा और अरवल सिपाह निवासी जैकी कुमार के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों ने बताया कि वे सीधी के मऊगंज से शराब लाकर बिहार में बेचते थे। शराब की खेप लेकर बिहार जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed