{"_id":"69c83445eab9ee88900834b0","slug":"a-five-foot-crocodile-reaches-the-settlement-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-150977-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिलिंडर चोरी की बात निकली गलत, पुलिस की मिलान में सभी सुरक्षित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिलिंडर चोरी की बात निकली गलत, पुलिस की मिलान में सभी सुरक्षित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बैटरी चोरी की दर्ज की प्राथमिकी
जमालपुर। क्षेत्र के नरायनपुर सिकिया मोड़ औरइया के पास स्थित ध्रुवी इंडियन गैस एजेंसी में सिलिंडर चोरी की बात गलत निकली। पुलिस ने जब गाेदाम में सिलिंडरों का मिलान किया तो सभी सुरक्षित मिले।
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बैटरी चोरी की प्राथमिकी दर्ज की। वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी संचालक जगदीश प्रसाद सिंह ने जमालपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि गैस एजेंसी का गोदाम ग्राम औरइया सड़क किनारे है। 22 मार्च की रात चोरों ने गोदाम की चहारदीवारी पर लगे तार काट दिए। अंदर खड़ी मैजिक गाड़ी की बैटरी चुरा ली। 24 मार्च को जब गोदाम इंचार्ज विवेक सिंह और इंद्रजीत सिंह ने मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो गोदाम के ताले टूटे हुए मिले। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम में रखे खाली और भरे गैस सिलिंडरों का मिलान किया। इसमें सभी सुरक्षित पाए गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पहले सिलेंडर चोरी के बारे में बताया गया था। जांच में सिलेंडर सुरक्षित मिले। बैटरी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos