{"_id":"697fb6406427c34dc50fcef1","slug":"a-man-becomes-great-by-his-work-and-conduct-dr-vishram-yadav-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-147943-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य अपने काम और आचरण से होता है महान : डॉ़ विश्राम यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य अपने काम और आचरण से होता है महान : डॉ़ विश्राम यादव
नगर के डगहर स्थित मुहल्ले में रविदास जयंती पर मौजूद अतिथि, स्रोत संवाद
Link Copied
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह रविवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए लोगों ने नमन किया। पथरहिया स्थित डंगहर संत रविदास की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त डॉ़ विश्राम यादव ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा मनुष्य अपने कार्य व आचरण से महान होता है। अपर आयुक्त आगे कहा कि मनुष्य जन्म से महान नहीं होता है, उसे अपने जीवन से संघर्ष और तपस्या से ही महान बनता है। इसका उदाहरण संत गुरु रविदास हैं। जिन्होंने यह कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। यह कहावत आज भी प्रसिद्ध है। नगर पालिका श्याम सुंदर केसरी ने कहां कि संत रविदास के जीवन, उनके जाति-भेद विरोधी विचारों और प्रेम व समानता के संदेश से अवगत कराया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव, राजेंद्र तिवारी, कृपाशंकर मिश्र, गुलाब, निरंजन गौतम व सीता गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos
जयंती पर कछवां में संत रविदास निकाली शोभायात्रा-पड़री / कछवां। संत रविदास जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। डीजे और बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भ्रमण किया। पड़री, पड़री बाजार सहित टेढ़ा, पड़री, शिवगढ़, गुरखुली, बेलवन ,भरपुरा, कपसौर,पहाड़ी भोजपुर, दाढ़ीराम, दांती, गहीरा, आदि गांवों में बाजेगाजे के साथ झांकी निकाली गई। महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। आदि ने बढ़चढकर हिस्सा लिया बाबा रविदास की जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। पड़री रामलीला मैदान स्थित रविदास मंदिर, बेलवन, शिवगढ़, सीकरी आदि गावों में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह दलबल के साथ सुरक्षा में लगे रहे। कछवां, संत रविदास जयंती पर आदर्श नगर पंचायत कछवां में रविवार को धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजे के साथ झाकियां जोगीपुर, पांडेयपुर, पीरखां वार्ड सहित मझवां, सरावां, गोवर्धनपुर, बजहां गांव से होकर गुजरी। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कौशल, सुनील भारती, श्याम शंकर, पारस, आशीष, सुरेश भारती, बंशी भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।