सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dev Nursing Home defeated Vindhyavasini Cricket Academy in a one-sided match.

Mirzapur News: एकतरफा मुकाबले में देव नर्सिंग होम ने विंध्यवासिनी क्रिकेट एकेडमी को हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dev Nursing Home defeated Vindhyavasini Cricket Academy in a one-sided match.
विंध्यवासिनी क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बॉल फेंकता ​खिलाड़ी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 9वीं ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मुकाबले में रविवार को देव नर्सिंग होम और विंध्यवासिनी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में देव नर्सिंग होम ने विंध्यवासिनी क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। डॉ़ अभन मौर्य ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला देव नर्सिंग होम और विंध्यवासिनी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें देव नर्सिंग होम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 187 रन का लक्ष्य रखा। कुलदीप 81, दीपक 30, राेहीत 35 और ज्योति ने 22 रन बनाए। वहीं विंध्यवासिनी एकेडमी की ओर से रितेश, अनुज व हर्षित ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंध्यवासिनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने महज 14 ओवर में ही 77 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। बल्लेबाज राज ने 19 रन का योगदान दिया। बाकि किसी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं देव नर्सिंग होम की ओर से कुलदीप प्रथम तीन, लव दो, कुलदीप द्वितीय एक व आदित्य, आनंद ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। देव नर्सिंग होम के खिलाड़ी कुलदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। 9वीं ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट्रल जोन क्रिकेट खिलाड़ी अखिलेश मिश्रा ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरूआत की। इस दौरान मंगल दास यादव, राजीव सिंह, अशोक चौरसिया, विनोद यादव व गोवर्धन यादव मौजूद रहे।
Trending Videos

नितिन इलेवन ने पांच विकेट से क्रिकेट मैच जीता-पड़री। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शिवलोक क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता के 12 वें दिन रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें सीखड़ क्लब और नितिन इलेवन आखिरी मुकाबला हुआ। इसमें नितिन इलेवन ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। पहला मैच पुतरिहा पैंथर क्लब व नितिन इलेवन के बीच हुआ। इसमें पुतरिहा ने आठ ओवर में 73 रन बनाए। जवाब में उतरी नितिन इलेवन पड़री ने आठ विकेट गंवाकर जीत हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच नितिन इलेवन पड़री के उमेश को मिला। दूसरा मैच सीखड़ क्लब व चांदलेवा के बीच हुआ। इसमें सीखड़ ने टाॅस जीतकर आठ ओवर में 110 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी चांदलेवा क्लब आठ ओवर में 60 रन पर सिमट गया। इस तरह सीखड़ क्लब की टीम विजई रही। सीखड़ के यश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मैच सीखड़ व नितिन इलेवन के बीच हुआ। इसमें नितिन इलेवन ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने उतरी। वहीं सीखड़ बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में मात्र 70 रन ही बनाई। नितिन इलेवन ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका विकास बिंद व विनोद अग्रहरि, अजय यादव, वरुण सोनकर रहे। अंपायर विकास बिंद ने बताया नितिन इलेवन ने पांच विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी ने दी अजय पहलवान को पटखनी-कलवारी। संत रविदास जयंती पर रविवार को रैकरी में मेला और कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भीम आर्मी के जिला महासचिव सूरज लाल संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कुश्ती दंगल में आधा दर्जन से अधिक कुश्ती में पहलवानाें ने अपने-अपने दांवपेंच आजमाए। सबसे रोचक कुश्ती गोपी ओर अजय पहलवान के बीच हुई। जिसमें गोपी ने अजय पहलवान को पटखनी देते हुए इनाम अपने नाम किया। कुश्ती दंगल के के समापन के बाद लोगों ने मेले का भ्रमण कर आनंद उठाया। मेले में रैकरी, रैकरा, धूरकर, बघौड़ा, धनवाल, धौरहा आदि कई क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। अध्यक्ष हीछलाल भारती, उपाध्यक्ष रणजीत भारती, कोषाध्यक्ष अमरबहादुर भारती, सचिव आशीष कुमार आर्या और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विंध्यवासिनी क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बॉल फेंकता खिलाड़ी, स्रोत संवाद

विंध्यवासिनी क्रिकेट मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बॉल फेंकता खिलाड़ी, स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed