सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Government gives green signal to Vindhya's Pauri, work resumes at Ganga Ghat

Mirzapur News: विंध्य की पौढ़ी को शासन की हरी झंडी, गंगा घाट पर फिर काम शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government gives green signal to Vindhya's Pauri, work resumes at Ganga Ghat
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल धाम में गंगा घाटों पर रुके मां की पौड़ी के निर्माणकार्य को प्रशासन की हरी झंडी मिल गई। एक बार फिर कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शासन से मौखिक स्वीकृति मिल गई है। एक-दो दिन में लिखित आदेश मिलने की संभावना है। विगत आठ जनवरी को पर्यटन निदेशालय के निर्देश पर कार्यदाई संस्था ने कार्य को रोक दिया था हालांकि निर्देश पत्र में कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया था । कार्य रुकने के बाद जनपद में हर जगह इसकी चर्चा हो रही थी। कार्यारंभ के लिए मशीन उपकरण गंगाघाट पर एकत्रित होना शुरू हो गए है । पोकलैंड मशीन ने कुछ देर वहां काम भी किया । प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कार्य आरंभ करने के लिए पर्यटन निदेशालय से अभी मौखिक आदेश जारी हुआ है। आगामी दो , तीन दिवस में लिखित आदेश भी आ जाने की संभावना है। प्रथम चरण में पक्काघाट के पश्चिम पांच घाटों का निर्माण कार्य आगामी तीन से चार महीनों में पूर्ण किए जाने की बात कार्यदाई संस्था के लोगों द्वारा बताई जा रही है। प्रथम फेज का कार्य विगत वर्ष में ही आरंभ हो गया था। पक्काघाट के पूर्वी तरफ जहां मां की पैड़ी का निर्माणकार्य जारी है उस क्षेत्र में कुछ चार स्नानघाट सम्मिलित है ।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed