{"_id":"697fb598ead6c787930a9b6a","slug":"bike-rider-crushed-to-death-by-truck-family-members-block-road-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-147956-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुनार घाट–वाराणसी मार्ग स्थित कुशहा मोड़ के पास रविवार देर शाम सात बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष चुनार मौके पर पहुंच कर परिजनो को समझाने में लगे है। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि कुशहा गांव निवासी धर्मवीर (35) संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुशहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर मझवा तरास के पास ट्रक को रोक लिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने कुशहा मोड़ और मझवां तरास के पास जाम लगा दिया। ट्रक में तोड़फोड़ की। कुछ लोगों द्वारा आग लगाने का भी प्रयास किया गया। मृतक के परिजन ट्रक चालक और मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर सीओ चुनार मंजरी राव, कोतवाल चुनार विजय शंकर सिंह, चौकी इंचार्ज अदलपुरा कुमार संतोष लिस फोर्स के साथ पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे है। हादसे के बाद भागे चालक की तलाश की जा रही है।
हाईवा की टक्कर से शिक्षिका की मौत-अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग स्थित हाजीपुर गांव के पास रविवार की शाम बाइक सवार विवाहिता की हाईवा की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारकर भाग रही हाईवा को अहरौरा क्षेत्र में पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी शिक्षक शिव पूजन यादव अपनी पत्नी सुनीता यादव (33) को बाइक पर बैठाकर वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर स्थित कौड़ियांकला एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां दवा के लिए जा रहे थे। वे हाजीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी सुनीता यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन थाने पर पहुंचे। मृतका को एक नौ वर्ष की पुत्री व पांच वर्ष का एक पुत्र है। पति शिवपूजन यादव एक प्राइवेट महाविद्यालय में शिक्षक हैं।
ट्रेलर असंतुलित होकर पलटा, चालक घायल-पड़री। थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टर नदी के पास रविवार की सुबह एक ट्रेलर असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराते हुए खेत में पलट गया। हादसे में मध्य प्रदेश के रीवां निवासी चालक रमेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर जबलपुर से राखड़ लादकर गोरखपुर जा रहा था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लेकर आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Videos