फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A memorandum bearing the signatures of 392,991 citizens was submitted for the protection of the cow.

Mirzapur News: गोमाता की सुरक्षा के लिए 392991 नागरिकों के हस्ताक्षरों का ज्ञापन सौंपा

Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A memorandum bearing the signatures of 392,991 citizens was submitted for the protection of the cow.
मिर्जापुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत राष्ट्रपति को संबोधित 392991 नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इससे पहले नगर में गो सम्मान शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से गोभक्तों ने मांग की कि पूरे भारत में गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना की जाए, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण किया जाए। कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया जाए। गो सम्मान अभियान के तहसील प्रभारी राज माहेश्वरी ने बताया कि जिले से भी 392991 नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया। शुभारंभ निर्धारित गोमाता के पूजन, शंखनाद और श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र के सामूहिक जप से हुआ। इसके बाद गोभक्त झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड और भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। इस अवसर पर विद्याभूषण, रामचंद्र शुक्ल, सत्य प्रकाश, दिनेश प्रकाश, माता सहाय, गोपाल, संतोष दुबे, कृष्णा पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed