फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman hanged herself to death

Mirzapur News: विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself to death
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कंपाउंड स्थित मकान में तीन बच्चों के साथ किराए पर रह रही बबिता मिश्रा (32) ने पति पवन कुमार मिश्रा से विवाद के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। सूचना पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

विंंध्याचल के कुरौठी निवासी बबिता रविवार रात को बच्चों के साथ खाना खाई। तीनों बच्चों को कमरे में सुलाकर दूसरे कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर लटक गई। रात को दरवाजा बंद होने पर बच्चों ने शोर मचाया तो मकान मालिक आए। मकान मालिक ने झरोखे से देखा तो बबिता फंदे से लटकी थी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। मृतका के भाई रमेश पांडेय ने बताया कि बहन का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। शहर कोतवाली दयाशंकर ओझा ने बताया कि पति से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद बबिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed