{"_id":"6a67c0030619bf7c390ff2ff","slug":"home-guard-alleges-against-bo-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158263-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह हजार रुपये दो, नहीं तो ड्यूटी से हटोगे, बीओ पर होमगार्ड का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह हजार रुपये दो, नहीं तो ड्यूटी से हटोगे, बीओ पर होमगार्ड का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग, जांच कर रहे होमगार्ड कमांडेंट ने बीओ को कार्यस्थल से हटाया
मिर्जापुर। लालगंज होमगार्ड कंपनी में तैनात होमगार्ड सुनील कुमार त्रिपाठी ने कंपनी के बीओ (ब्लॉक ऑर्गेनाइजर) पर हर महीने वसूलने और छह हजार रुपये नहीं देने पर ड्यूटी से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे होमगार्ड कमांडेंट ने बीओ को कार्यस्थल से हटा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लालगंज के दुबार कला निवासी होमगार्ड सुनील ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह लालगंज कंपनी में होमगार्ड है। कंपनी के बीओ सुखचंद मिश्र हर महीने छह हजार रुपये की मांग करते हैं। रुपये नहीं देने पर ड्यूटी से हटाने की धमकी दी जाती है। बीओ दो महीने पहले लालगंज कंपनी में आए हैं। पिछले महीने छह हजार रुपये नकद लिए। चार जुलाई 2026 को होमगार्ड के पुत्र के बैंक खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कराए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केवल उनसे ही नहीं, बल्कि अन्य होमगार्डों से भी हर महीने रुपये लिए जाते हैं।
शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हेमराज दुबे, राजाराम दुबे, हरि विलास दुबे, शिवसागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक ने बताया कि मामले की जांच उनके द्वारा की जा रही है। उन्होंने बीओ सुखचंद मिश्र को कार्यस्थल से हटा दिया है।