सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A procession was taken out in Adalhat, spectators were mesmerized by the tableau.

Mirzapur News: अदलहाट में निकाली शोभायात्रा, झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in Adalhat, spectators were mesmerized by the tableau.
अदलहाट बाजार में शोभायात्रा की अगवानी करते क्षेत्रीय विधायक रामाशंकर सिंह पटेल।-संवाद।
विज्ञापन
अदलहाट। रामनवमी पर रविवार की शाम विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर की ओर से अदलहाट में शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा शर्मा रोड पहुंचकर समाप्त हुई। मड़िहान के भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भुइलीखास और अदलहाट बाजार में शोभायात्रा की अगवानी की।
Trending Videos

शोभायात्रा भुइलीखास गांव स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी स्थल रिठ्ठी से शुरू हुई। रथ पर भगवान राम, माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान की मनोहारी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम दरबार की अद्भुत झांकी पर लोगों ने छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने झांकी की आरती उतारी। श्रद्धालु रथ के आगे नाचते गाते और संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा बाजार गूंजता रहा। यात्रा प्रमुख राजन तिवारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में ध्वज लिए आगे-आगे चल रहे थे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष अमित पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल, अभय जायसवाल, सत्यम, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed