सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A tractor-trolley loaded with wheat caught fire after touching a wire.

Mirzapur News: गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तार छूने से लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with wheat caught fire after touching a wire.
ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग। स्रोत- संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के बरबसा गहरवार गांव में रविवार शाम पांच बजे गेंहू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गेंहू की बोझा जल गया। बरबसा गहरवार गांव निवासी किसान चिंतामणि मिश्र शुकुलपुर गांव में काटी गई गेंहू को मड़ाई कराने के लिए घर के पास खलिहान में लेकर आ रहे थे। जैसे ही बारीपुर मोहल्ले में प्रवीण तिवारी के घर के पास पहुंचे तो बोझ हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। ट्रॉली में आग लग गई। आग देख ट्रैक्टर चालक चीनी कोल ने शोर मचाते हुए ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर दिया। ट्रैक्टर जलने से बच गया। किसान चिंतामणि मिश्र ने बताया कि नीचे लटक रहा हाइटेंशन तार ट्रॉली पर लदे गेहूं के छू जाने से आग लग गई। गेंहू का बोझ जल गया। घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed