सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates protest against assault on female advocate

Mirzapur News: महिला अधिवक्ता से मारपीट के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest against assault on female advocate
चुनार तहसील के अधिवक्ता, सोनभद्र की महिला अधिवक्ता से टोल पर हुए मारपीट के विरोध में, प्रदर्शन - फोटो : श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति चुनार के बैनर तले सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सोनभद्र टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता व उनके साथ के लोगों के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट पर नाराजगी जताई। साथ ही टोल कर्मियों और सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषी टोल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश टोल प्लाजा पर ठेकेदारों और वसूली में लगे कर्मचारियों का रवैया मनमाना हो गया है। नियमों की अनदेखी कर जबरन वसूली की जा रही है। विरोध करने पर आमजन के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस संबंध में सोनभद्र बार एसोसिएशन को समर्थन पत्र भी भेजा गया है। प्रदर्शन में बार के महामंत्री रामविलास सिंह, संयुक्त मंत्री अविनाश गुप्ता, गजेंद्र नारायण सिंह, अखिलेश सिंह, मुन्नू प्रसाद गुप्ता, शीतला प्रसाद यादव आदि थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed