{"_id":"6981061d8fa5bbcac3053e39","slug":"allegation-names-of-minority-voters-are-being-deleted-from-the-list-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-147986-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : सूची से काटे जा रहे अल्पसंख्यक वोटरों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : सूची से काटे जा रहे अल्पसंख्यक वोटरों के नाम
अल्पसंख्यको का मतदाता का नाम मतदाता सूची से काटे जाने पर प्रदर्शन करते सपा नेता। स्रोत- सपा
- फोटो : भूपेंद्र कुमार सिंह।
Link Copied
विज्ञापन
मिर्जापुर। एसआईआर की शिकायतों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम पवन कुमार गंगवार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी छानबे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से कटवा रहे हैं। पोलिंग बूथ संख्या- 42 के 80 मतदाताओं के नाम डिलीट करने के लिए फाॅर्म- 7 भरकर ईआरओ के पास जमा किया है। डिलीट करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सभी मतदाता अपने दर्ज पते पर स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इनका नाम व इनके पूर्वजों का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है। इसी तरह, नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्या 17, 18 में, मझवां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ स संख्या 99, 100, 101, 102 में, चुनार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्या 229, 317, 318, 319, 320 में सपा समर्थक मतदाताओं का नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। मड़िहान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्या 148, 176, 179, 185, 188, 213, 219, 220 में भाजपा के पदाधिकारी सपा समर्थक मतदाताओं का नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, संजय सिंह, मेवालाल प्रजापति आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।