{"_id":"698102aaa70919abe908b6ff","slug":"he-bought-cattle-in-up-for-rs-5000-and-sold-them-in-bihar-for-rs-35000-while-the-price-in-west-bengal-crossed-rs-50000-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-148020-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यूपी में पांच हजार में खरीदकर बिहार में 35 हजार में बेचता था मवेशी, पश्चिम बंगाल में कीमत 50 हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यूपी में पांच हजार में खरीदकर बिहार में 35 हजार में बेचता था मवेशी, पश्चिम बंगाल में कीमत 50 हजार के पार
विज्ञापन
अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार 50 हजार का इनामी तस्कर आजाद कुरैशी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने सोमवार को पशु तस्करी मामले में 50 हजार के इनामी और तीसरे आरोपी आजाद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पांच हजार में मवेशी खरीदता है। बिहार जाने पर उसका दाम 15 से 35 हजार हो जाता है। इसके बाद मवेशी पश्चिम बंगाल पहुंचाया जाता, यहां वही मवेशी 50 हजार से अधिक में बिकता है। यहां तस्कर मवेशी का मांस काटकर लाखों की कीमत में बाहर भेज देता है। पश्चिम बंगाल से जो रुपये मिलते उसे तस्कर आजाद कुरैशी वाहन चालक और अन्य तस्करों में बांट देता है। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि 11 दिसंबर की रात को अदलहाट पुलिस ने मुठभेड़ में अफजाल अहमद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पिकअप में बांध कर ले जा रहे 37 मवेशियों को मुक्त कराया गया था। दूसरे आरोपी दिलशाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। एक तस्कर भाग गया था। सोमवार को रैपुरिया अंडरपास के नीचे तीसरे आरोपी 50 हजार के इनामी आजाद कुरैशी निवासी ग्राम खुरमाबाद थाना चेनारी जनपद रोहतास बिहार को गिरफ्तार किया। आजाद अन्य गो तस्कर साथियों को फाइनेंस भी करता था। आजाद कुरैशी साथियों के साथ मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से गोवंशों की खरीद-फरोख्त व तस्करी करता था। इसके बाद चोरी छिपे अलग-अलग छोटे लोडर वाहनों व डीसीएम,कंटेनर के माध्यम से पश्चिम बंगाल भेजता। इसके बाद अपने खाते में रुपये मंगवाता। रुपये कैश या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से आता था। इसमें से अपना कमीशन काटकर गोवंश से लदी गाड़ियों के मालिक, चालकों के खाते में भेजता था। काम करने वाले श्रमिकों व अपने अन्य साथियों को भी रुपये भेजता था। आरोपी गोवंश व गोवंश के मांस का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करता है। अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से पांच हजार रुपये में मवेशी खरीदता है। इसकी कीमत बिहार आते-आते 15 से 35 हजार रुपये हो जाती है। पश्चिम बंगाल पहुंचते-पहुंचते 50 हजार रुपये से अधिक में मवेशी बिकते हैं।
तस्कर सुनियोजित तरीके से संगठन बनाकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार व पंश्चिम बंगाल में अपने सहयोगियो के माध्यम से गोवंश की तस्करी करता है। उसके मांस को पश्चिम बंगाल में तैयार कर भारत के अन्य हिस्सों और विदेशों में भेजा जाता है। इससे मोटा मुनाफा कमाया जाता है।-अजय सेठ, अदलहाट थानाध्यक्ष।
अपना दल कमेरावादी जिलाध्यक्ष को राजनीतिक दबाव में फर्जी मामले में फंसाने का आरोप-मिर्जापुर। अपना दल कमेरावादी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया से मिला। मांग किया कि जिलाध्यक्ष के जेल जाने के मामले में सीबीसीआईडी जांच कराई जाए। ज्ञापन देकर पशु तस्करी मामले में मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र में राजनीतिक दबाव में आकर जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल फंसाने का आरोप लगाया। प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि एफआईआर में नाम न होने के बावजूद गलत तरीके से जिलाध्यक्ष को फंसाया गया है। स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने एक पार्टी के नेता के दबाव में कार्रवाई की है। इसलिए सीबीसीआईडी या दूसरे जिले के उच्चस्तरीय अधिकारी द्वारा जांच कराया जाना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल में किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान, घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरजीत सिंह शामिल रहे।
प्रधान पुत्र समेत तीन आरोपी पकड़ से दूर-मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित गो शाला से पशु तस्करी मामले में शनिवार को लालगंज व संतनगर की पुलिस टीम तस्करी में संलिप्त प्रधान पुत्र मनीष समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 27 जनवरी को दीपनगर- सिरसी मार्ग पर एक पिकअप में पांच पशुओं के साथ तस्कर को पकड़े जाने पर प्रधान की संलिप्तता का पता चला था। मामले में पुुलिस ने सोनवर्षा ग्राम प्रधान और अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।। तीन अन्य आरोपी में प्रधान का पुत्र मनीष व अन्य की तलाश चल रही है। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि लालगंज व पटेहरा की संयुक्त पुलिस टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी है।
Trending Videos