{"_id":"69b312270d7d4c54d809e70d","slug":"bhagwat-katha-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-150061-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
विज्ञापन
रतेह में कलशयात्रा में शामिल महिलाएं। -संवाद।
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के लिए महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
फोटो- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया। रतेह गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए बृहस्पतिवार को महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। गाजे बाजे, शंख ध्वनि और जय श्री कृष्ण के उद्घोष के साथ कलश यात्रा खुटहा गांव स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां सेवटी नदी से युवतियों और महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा।
कलशयात्रा पटेहरा, रतेह गांव होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां विधि विधान से मंडप में कलश स्थापित किया गया। कथा आयोजक त्रिवेणी प्रसाद दुबे ने बताया कथावाचक पं. सूर्य प्रकाश मिश्र भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कलश यात्रा में पंडित हरिशंकर मिश्र, ठाकुर प्रसाद दुबे, शंभूनाथ मिश्र, अशोक दुबे, सुरेश दुबे, मंगला दुबे, अनु दुबे, उमाकांत, धर्म पाल चौरसिया, जगन्नाथ चौरसिया आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
श्री रामकथा का आयोजन 19 मार्च से
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र में पूर्व की भांति इस वर्ष भी 19 मार्च से बिरोही स्थित मां नंदजा देवी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक सुधाकर मिश्र कथा सुनाएंगे। मां नंदजा देवी मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया श्रीरामकथा 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर बाद 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी।
Trending Videos