{"_id":"69b310ac8e840e741409afbd","slug":"nargis-defeated-a-student-from-kanpur-division-and-won-the-gold-medal-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-150074-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नरगिस ने कानपुर मंडल की छात्रा को हरा कर स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नरगिस ने कानपुर मंडल की छात्रा को हरा कर स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। ब्लाॅक क्षेत्र में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़ी की छात्रा नरगिस ने 36 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 54 से 58 किलोभार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
नरगिस ने कानपुर मंडल की छात्रा को पटखनी देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस कामयाबी पर गांव क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 मार्च के बीच अयोध्या के डाॅ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में किया गया था। प्रथम चक्र में वाराणसी मंडल की पहलवान को चित किया और दूसरे चक्र में वाक ओवर प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई थी। नरगिस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी कामयाबी पर उसके पिता रोशन अली एवं माता राबिया बेगम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी तरह बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय गोरखपुर माफी के छात्र सूरज ने जूनियर वर्ग के 32 से 35 किलो भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया।
बालिका वर्ग रिले रेस में मिर्जापुर मंडल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में कंपोजिट विद्यालय बियरही की छात्रा खुशबू ने भी प्रतिभाग किया। संवाद
Trending Videos