सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passengers will not be able to prepare food in the circulating area; action will be taken if caught doing so.

Mirzapur News: सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री नहीं बना सकेंगे भोजन, पकड़े जाने पर की जाएगी कार्रवाई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Passengers will not be able to prepare food in the circulating area; action will be taken if caught doing so.
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र में विंध्याचल रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भोजन बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भोजन बनाते पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। अमृत भारत योजना से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराया गया है।
Trending Videos

विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर नवरात्र के दौरान प्रयागराज से पटना एवं मिर्जापुर से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। स्टेशन पर 10 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेन के ठहराव की मांग की गई है। इस समय स्टेशन पर 25 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। 19 मार्च की रात्रि से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र मेला को देखते हुए रेल प्रशासन की तरफ से देवी दरबार में आने वाला यात्रियों के लिए सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। डीएफएमडी मशीन की जांच के पश्चात ही यात्री प्लेटफार्म पर प्रवेश व निकास करेंगे। नवरात्र मेले में सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं के भोजन बनाने पर प्रतिबंध कर लगा गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में भोजन बनाते पकड़े जाने पर संबंधित यात्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्लेटफॉर्म सहित पूरे रेलवे स्टेशन एरिया में कुल 45 सीसीटीवी कैमरे के जरिये निगरानी की जाएगी। नई बिल्डिंग में तीन काउंटर पर साधारण टिकट तथा एक काउंटर पर आरक्षण एवं पूछताछ काउंटर बनाया गया है। पानी के लिए वाटर बूथ की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed