सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dragged for 50 meters after collision with a truck, dies

Mirzapur News: हाईवा ये टक्कर के बाद 50 मीटर तक घिसटता रहा बाइक सवार, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dragged for 50 meters after collision with a truck, dies
हलिया के भटवारी पहड़ी मोड़ पर हादसे में इंद्रम​णि के मौत के बाद रोते परिजन। स्रोत- संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हलिया। भटवारी पहड़ी मोड़ पर बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे हाईवा की टक्कर के बाद 50 मीटर घिसटने के बाद बाइक सवार इंद्रमणि धरकार (38) की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनाें को सूचना दी।
Trending Videos

मतवरिया गांव निवासी इंद्रमणि धरकार बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से हलिया बाजार सामान लेने आया था। सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मध्य प्रदेश के इमलिया से मड़िहान गिट्टी लाद कर जा रहे हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी। भटवारी पहड़ी मोड़ के पास टक्कर के बाद बाइक सवार हाईवा के पहिए के नीचे आ गया। 50 मीटर घिसटता चला गया। जिससे बाइक सवार इंद्रमणि का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी अनीता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इंद्रमणि के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव बताया कि हाईवा के टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed