फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Boy's body found hanging; murder FIR registered against four people.

Mirzapur News: बालक का फंदे पर लटका मिला था शव, चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sat, 08 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Boy's body found hanging; murder FIR registered against four people.
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बहरछठ गांव में बुधवार रात एक 10 वर्षीय सत्यम का शव टिनशेड में फंदे से लटका मिला था। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात 10 वर्षीय बालक का शव घर में फंदे से लटका मिला था। बालक की मां शिवकुमारी का आरोप था कि कुछ लोगों ने उसके पुत्र सत्यम (10) की हत्या कर उसी के घर के टिनशेड में कपड़े के फंदे से शव लटका दिया था। शिवकुमारी ने बताया कि घर के दरवाजे पर एक बल्ब जलता था, घटना के समय वह भी नहीं था। वह घर के सामने करीब आधे घंटे तक बैठी रही। इसके बाद बड़े बेटे से बल्ब मंगाकर होल्डर में लगाया। घर के अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव के ही चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जमीनी विवाद बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed