फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bull locked in storeroom overnight

Mirzapur News: स्टोर रूम में रातभर बंद रहा सांड, 20 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त

Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bull locked in storeroom overnight
जिगना। जिगना थाना के पास स्थित जूते-चप्पल और सौंदर्य प्रसाधन की दुकान के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार शाम अनजाने में एक सांड बंद हो गया। दुकानदार को जानकारी नहीं हो सकी और वह दुकान बंद कर घर चला गया। रातभर सांड स्टोर रूम में चहल-कदमी करता रहा। शनिवार सुबह बगल के दुकानदार ने स्टोर रूम के अंदर किसी जानवर के होने की सूचना दी। दुकानदार ने शटर खोला तो सांड बाहर निकलकर भाग गया।
विज्ञापन

विंध्याचल निवासी दुकानदार रुस्तम ने बताया कि सांड के उत्पात से स्टोर रूम में रखा करीब 20 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed