फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Movement of heavy vehicles suspended until tomorrow; construction work begins on the damaged approach road of Aamghat Bridge.

Mirzapur News: कल तक बड़े वाहनों का आवागमन बंद, आमघाट पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग का निर्माण शुरू

Sat, 08 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles suspended until tomorrow; construction work begins on the damaged approach road of Aamghat Bridge.
आमघाट पुल पर रोका गया आवागमन। स्रोत-संंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पड़री। पहली बारिश में आमघाट पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद बृहस्पतिवार रात पुल पर आवागमन बंद कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। एप्रोच मार्ग के किनारे लगे डिवाइडर को हटाकर भस्सी और गिट्टी डालकर मरम्मत कराई जा रही है।
शुक्रवार सुबह एक बैरियर हटाकर बाइक सवारों का आवागमन शुरू कर दिया गया। नौ अगस्त तक कार और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने 66 करोड़ रुपये से आमघाट पुल का निर्माण कराया है। इसके बनने से आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिली है। चुनार और वाराणसी की ओर आने-जाने वाले वाहनों को बिना फाटक पर रुके आवागमन की सुविधा मिली है। पुल बनने के बाद इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। पुल के खतरनाक मोड़ वाले डिजाइन, सड़क और एप्रोच मार्ग निर्माण को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। पुल की सड़क पर दरारें आने लगी थीं। बारिश के बाद दरारें बढ़ गईं। पड़री की ओर एप्रोच मार्ग पर किनारे की ओर 100 मीटर तक दरार आ गई है। किनारे लगे सीमेंटेड डिवाइडर के टूटने का खतरा बना हुआ है। बारिश से एप्रोच मार्ग की मिट्टी भसक गई। पुल के मार्ग पर खतरा मंडराने लगा।
विज्ञापन

मामले में सांसद अनुप्रिया पटेल के सचिव के पत्र के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जांच कमेटी गठित की। वहीं, सेतु निगम ने रात में पुल पर आवागमन बंद करा दिया। दोनों ओर सीमेंट के बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। शुक्रवार को एक बैरियर हटाकर बाइक, साइकिल और पैदल आवागमन शुरू हुआ। कार और अन्य बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। इसके लिए वहां गार्ड तैनात किए गए हैं।

आमघाट पुल पर रोका गया आवागमन। स्रोत-संंवाद

आमघाट पुल पर रोका गया आवागमन। स्रोत-संंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed