{"_id":"6a7633b7e99c8b4569074768","slug":"lawyers-reached-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158937-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मांगों के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मांगों के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चक्रमण कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने जाते अधिवक्ता। स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की शुक्रवार को दीवानी कोर्ट परिसर स्थित सभागार में बैठक हुई। बैठक में न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगें लंबे समय से लंबित है। न्यायिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान आवश्यक है। यदि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो बार एसोसिएशन आगे की रणनीति तय कर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
बैठक में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कोर्ट से जुड़े चुनार प्रकरण पर चर्चा की गई। इसके अलावा जिला जज के पत्र के माध्यम से उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन तथा न्यायिक कार्य से विरत न रहने संबंधी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। परिवार न्यायालय की पत्रावलियों के अंतरण और एसीजेएम न्यायालय को मुख्यालय से सदर तहसील ले जाने के लिए न्याय कक्ष निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। संवाद