पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Breakdown of a truck causes a 20-km-long traffic jam; traffic disrupted for 10 hours.

Mirzapur News: ट्रक खराब होने से 20 किमी तक लंबा जाम, 10 घंटे तक यातायात प्रभावित

Tue, 30 Jun 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Breakdown of a truck causes a 20-km-long traffic jam; traffic disrupted for 10 hours.
विंध्याचल में दर्शन और मुंडन मुहूर्त के चलते बढ़ा दबाव
विज्ञापन

चील्ह, मिर्जापुर। शास्त्री सेतु और बरकछा हाईवे पर ट्रक खराब होने से दोनों ओर 15 से 20 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया, लेकिन तब तक वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। यातायात सामान्य होने में 10 घंटे से अधिक समय लगा।
मुख्य मार्ग पर जाम लगने से अन्य संपर्क मार्ग भी प्रभावित रहे। जाम में फंसे लोग कड़ी धूप और गर्मी से बेहाल रहे। सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद यातायात सामान्य हुआ, हालांकि वाहनों की कतार तब भी बनी रही। रविवार भोर में दो बजे लखनऊ से आ रही डीसीएम शास्त्री सेतु पर अचानक खराब हो गई। ट्रक चालक ने बताया कि उसमें स्थानांतरित होकर जा रहे परिवहन विभाग के अधिकारी का गृहस्थी का सामान था। पुल के बीच वाहन बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। आगे-पीछे निकलने की होड़ में जाम और बढ़ गया। एक ओर पुरजागिर और दूसरी ओर बसही स्थित सेंटफोर्ड स्कूल तक वाहनों की कतार पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस शास्त्री सेतु पर खराब वाहन को हटाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे पर सड़क के बीच ट्रक खराब हो गई, इससे हाईवे पर भी जाम लग गया। रात में नो-एंट्री खुलने से शास्त्री सेतु और बरकछा मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ट्रक खराब होने से बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मुंडन आदि के मुहूर्त से विंध्याचल आने वाले वाहनों की संख्या भी अधिक थी। इससे शास्त्री सेतु से विंध्याचल जाने वाले मार्ग और बरकछा के आसपास के मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। बरकछा में खराब ट्रक को शाम चार बजे के बाद हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। उसे छह बजे हटाया गया। शास्त्री सेतु पर खराब ट्रक को सुबह आठ बजे क्रेन से हटाकर चील्ह की ओर लगाया गया। इसके बाद जाम खुला। लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात सामान्य होने में काफी समय लगा। कटरा कोतवाली और चील्ह पुलिस जाम हटाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण लोगों ने पैदल पार किया पुल
चील्ह। शास्त्री सेतु पर जाम लगने से लोगों को पुल पैदल पार करना पड़ा। सुबह स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोग देर होने पर बसों और अन्य वाहनों से उतरकर पैदल ही पुल पार करते नजर आए।
गैर जनपदों से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों का रहा दबाव
चील्ह। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए औराई, जौनपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी और भदोही सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और ट्रक इसी पुल से गुजरते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पुराने और संकरे शास्त्री सेतु के समानांतर नया पुल बनाया जाए। उनका कहना है कि पुल पर वाहनों का भारी दबाव रहता है।

नगर में भी लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
सोमवार को नगर के कचहरी-अस्पताल मार्ग, रमईपट्टी और पथरहिया मार्ग पर भी जाम लगा रहा। अस्पताल मार्ग पर सुबह से दोपहर तक लगे जाम में एंबुलेंस फंसी रहीं। बरकछा में ट्रक खराब होने से बरौधा पुल के पास भी जाम लगा रहा, जहां एंबुलेंस भी प्रभावित हुईं।


वर्जन
बरकछा और शास्त्री सेतु पर भोर में ट्रक खराब हो गई थी। इस कारण वाहनों की कतार लग गई थी। खराब ट्रकों को हटाया गया। पूर्णिमा के चलते विंध्याचल आने वाले वाहनों की संख्या भी अधिक थी। इस कारण मार्ग पर वाहनों की कतार लगी थी। धीरे-धीरे वाहनों को निकाला जा रहा था। तीन बजे यातायात सामान्य हुआ।
— नीरज पाठक, कटरा कोतवाल

लोगों की प्रतिक्रिया
दो घंटे से पुल पर ही खड़े हैं। धूप में बच्चों का हाल बेहाल है। पीने का पानी भी खत्म हो गया।
राधा देवी

अस्पताल जाना था, लेकिन जाम की वजह से देर हो रही है। इतनी गर्मी में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
श्याम दुलारी
सुबह से माल लेकर निकले हैं। जाम की वजह से डिलीवरी फंस गई। ऊपर से गर्मी से हालत खराब है।
राकेश साहनी, ट्रक चालक

कॉलेज की परीक्षा छूटने का डर सता रहा था। धूप में खड़े-खड़े सिर दर्द करने लगा। पुल पर न छाया है, न पानी की व्यवस्था।
गोविंद, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed