{"_id":"6a4abcac45b744fa0a0d8135","slug":"bsf-jawans-mother-dies-after-being-struck-by-lightning-another-woman-also-suffers-burns-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156759-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बिजली गिरने से बीएसएफ जवान की मां की मौत, महिला भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बिजली गिरने से बीएसएफ जवान की मां की मौत, महिला भी झुलसी
विज्ञापन
बिजली गिरने से मृत चन्दावती देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संंवाद न्यूज एजेंसी
चुनार/हलिया। परेड ग्राउंड के पास रविवार को बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही चंडीगढ़ में बीएसएफ जवान अमरेश यादव की मां चंदावती देवी (72) की माैत हो गई।
वहीं हलिया में बरामदे में बैठी धर्मा देवी (36) झुलस गई। चुनार थाना क्षेत्र के ही सेटेलमेंट एरिया निवासी चंदावती दोपहर बाद तीन बजे खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इस दौरान गरज कड़क के साथ तेज बारिश होने लगी। तभी बिजली गिरने से वह चपेट में आ गई।
आस-पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। महिला को पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला को एक पुत्र है। जो बीएसएफ जवान है। तीन विवाहित बेटियां हैं।
विज्ञापन
एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से महिला के मौत की जानकारी हुई है। मौके पर राजस्व कर्मी गए हैं। जांच के बाद शासन प्रदत्त सहायता राशि परिजनों को दी जाएगी।
बिजली गिरने से महिला झुलसी : स्थानीय थाना क्षेत्र के बैधा गांव में रविवार को चार बजे शाम घर से कुछ दूर यूकेलिप्टस के पेड़ पर बिजली गिरने से बरामदे में बैठी धर्मा देवी (36) अचेत हो गई।
आनन- फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि बिजली से झुलसी महिला का उपचार चल रहा है।