पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tourists being charged an entry fee at Lakhaniya Dari; video goes viral on social media.

Mirzapur News: लखनिया दरी में पैसे लेकर पर्यटकों को कराया जा रहा प्रवेश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tourists being charged an entry fee at Lakhaniya Dari; video goes viral on social media.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इमलिया चट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के लखनिया दरी बंद होने के बाद भी कुछ होमगार्डों की ओर से रुपये लेकर सैलानियों को प्रवेश कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ।
संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लखनिया दरी पिछले चार महीने से बंद है। कोई भी अंदर प्रवेश न करें इसके लिए वहां होमगार्डों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। मेन गेट को बंद करने के साथ ही अन्य प्रवेश के रास्ते पर तार लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही वाराणसी से आए युवक की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को कुछ होमगार्डों की ओर से रुपये लेकर प्रवेश कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक होमगार्ड बैठा है और एक अंदर भेज रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग और पुलिस का एक दूसरे पर दोषारोपण
इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा वीडियो पुराना है। होमगार्डों की ड्यूटी वन विभाग की ओर से लगाई गई थी। रेंजर चुनार आनंद शेखर ने बताया की होमगार्डों की ड्यूटी पुलिस विभाग की तरफ से लगाई जाती है, वन विभाग होमगार्डों की ड्यूटी नहीं लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed