पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rare pangolin arrives; forest officials release it into the wild.

Mirzapur News: दुर्लभ पैंगोलिन पहुंचा, वन कर्मियों ने जंगल में छोड़ा

Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rare pangolin arrives; forest officials release it into the wild.
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार देर रात मिला पैंगोलिन।-सोशल मीडिया।
भावा। राजगढ़ के ददरा मुतलके रामपुर गांव में राम सजीवन यादव के घर में शनिवार देर रात दुर्लभ एवं संरक्षित वन्यजीव पैंगोलिन (शल्कधारी चींटीखोर) मिला। ग्रामीणों ने वन्यजीव को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन

रात 11 बजे रामसजीवन यादव के घर में यह दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए और बिना किसी नुकसान के उसे सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसकी पैंगोलिन के रूप में हुई, जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सर्वोच्च संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार दुर्लभ जीव दिखा है। ग्राम प्रशासक बाबू नंदन यादव ने बताया कि डायल-112 पुलिस को सूचना देने के साथ वन विभाग को भी अवगत कराया गया। देरी से पहुंची टीम ने पैंगोलिन को जंगल में छोड़ा गया। विशेषज्ञों ने बताया कि पैंगोलिन दुनिया में सबसे अधिक तस्करी किए जाने वाले वन्यजीवों में शामिल है। इसके शल्क और मांस की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में भारी मांग है, जिसके चलते इसकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed