पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Girlfriend called him over after offering

Mirzapur News: प्रेमिका ने 1000 रुपये मदद कर मिलने बुलाया,पड़ोसियों ने चोर समझकर पीटा

Mon, 06 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend called him over after offering
- इंस्टाग्राम पर हुआ प्रेम, दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़, मिर्जापुर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती के बुलाने पर शनिवार रात युवक उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। युवक और उसके साथियों को चोर समझकर पड़ोसियों ने पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में मामला प्रेम संबंध का निकला।
थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव की युवती की सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई। कुछ दिन पहले दोनों की रास्ते में थोड़ी देर के लिए मुलाकात हुई थी, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर लगातार बातचीत होती रही।
विज्ञापन

शनिवार को युवती ने युवक को घर मिलने के लिए बुलाया। युवक ने पैसे नहीं होने की बात कहकर आने में असमर्थता जताई। इस पर युवती ने गूगल पे के माध्यम से उसके खाते में एक हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद युवक गांव के पांच साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों से शनिवार रात 12 बजे युवती के गांव पहुंच गया। युवक ने फोन कर युवती को घर से बाहर बुलाया और दोनों मिलने चले गए। इस दौरान उसके अन्य साथी मोटरसाइकिलों के साथ सड़क पर खड़े थे। तभी लघुशंका के लिए बाहर निकले एक पड़ोसी ने युवकों को देखकर चोर-चोर कहकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीन युवक मोटरसाइकिलों सहित मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवकों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर रात करीब दो बजे राजगढ़ थाने ले गई। थानाध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि पकड़े गए युवकों से मिली जानकारी के आधार पर रविवार सुबह अन्य दो साथियों को भी पकड़कर थाने लाया गया, जहां पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान मामला प्रेम संबंध का पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed