सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   By giving a letter to the CDO, demand was made to stop the water from the drain being drained on the road.

Mirzapur News: सीडीओ को पत्रक देकर मार्ग पर बहाए जा रहे नाबदान का पानी को बंद कराने की मांग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
By giving a letter to the CDO, demand was made to stop the water from the drain being drained on the road.
विज्ञापन
मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के झिगुरा गांव निवासी छोटेलाल तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव में एक व्यक्ति के द्वारा आवागमन के मार्ग पर बहाए जा रहे नाबदान के पानी को बंद कराने की मांग किया है। मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव में मेन रास्ते के आगे लगभग 350 मीटर लंबी गली है। जिसमें 30 साल पहले मंशाराम तिवारी के घर से गुलाब पुरी मंदिर के आगे बगीचे तक नाली का निर्माण कराया गया है। मंशाराम तिवारी के घर के बगल में सार्वजनिक नाला है। बावजूद उनके द्वारा नाबदान का पानी मेन रास्ते पर बहाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने मुख्य विकास अधिकारी से आवागमन के रास्ते पर गंदा पानी बहाना बंद कराने व गली का निर्माण कराने की मांग किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed