सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   National Lok Adalat's publicity vehicle flagged off

Mirzapur News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat's publicity vehicle flagged off
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंड़ी दिखाते जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा व अन्य, स्रो - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ने अन्य न्यायाधीशों के साथ 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाया।
Trending Videos


जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान, राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका परिषद, चकबन्दी विभाग, वन विभाग व समस्त राजस्व के न्यायालयों में 14 मार्च राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में सुलह योग्य मुकदमों एवं वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 75000 मुकदमों को निस्तारण कराने के लिए चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिला जज संतोष कुमार गौतम, अपर जिला जज विनय आर्या, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी, विशेष न्यायाधीश-पॉक्सो चन्द्र गुप्त यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पल्लवी सिंह आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed